🔳 जल्दी के फेर में वाहन चालकों ने फंसा दिए वाहन
🔳 जाम लगने से खैरना बाजार में लग गई वाहनों की कतार
🔳 पुलिस टीम ने लापरवाह वाहन चालकों को लगाई फटकार
🔳 कड़ी मशक्कत के बाद बामुश्किल सुचारु कराया यातायात
🔳 नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद के बोर्डर पर रोके गए मालवाहक वाहन
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
नववर्ष पर अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने से पुलिस ने नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर खैरना क्षेत्र से रुट डायवर्ट कर वाहनों को वाया क्वारब होते हुए हल्द्वानी को भेजा। अधिकांश वाहनों के रुके होने से शाम को गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति पैदा हो गई। खैरना पुलिस की टीम ने बामुश्किल यातायात सुचारु करवाया। एक एक कर वाहनों को छोड़ा गया।
गुरुवार को नववर्ष का जश्न मनाने पहाड़ पहुंचे पर्यटकों के वाहनों से हाईवे पर यातायात का दबाव कई गुना बढ़ गया। कैंची में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने से पुलिस ने खैरना से रुट डायवर्ट कर वाहनों को वाया क्वारब होते हुए हल्द्वानी को भेजना शुरु किया। जाम से निपटने को मालवाहक वाहनों को भी नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद के बार्डर पर रोक लिया गया। शाम को पुलिस ने एक एक कर वाहनों को आगे बढ़ाना शुरु किया। जल्दी निकलने के फेर में कुछ वाहन चालकों ने वाहन आडे तिरछे फंसा दिए जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई। देखते ही देखते बाजार में वाहनों की कतार लग गई। भुजान में हुई दुर्घटना में घायलों को लेकर सीएचसी गरमपानी लेकर रवाना हुई एंबुलेंस भी जाम में फंसे गई। खैरना पुलिस की टीम ने बामुश्किल यातायात सुचारु करवाया। घायलों को लेकर जा रही एंबुलेंस को भी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने जाम लगाने वाले वाहन चालकों को कड़ी फटकार भी लगाई। यातायात सुचारु होने के बाद पर्यटकों व यात्रियों ने राहत की सांस ली। क्वारब क्षेत्र से भी छोटे वाहनों को वाया मोना रामगढ़ होते हुए हल्द्वानी की ओर भेजा गया।
