🔳 आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया गया मुकदमा
🔳 सेठी पुल के समीप चैकिंग अभियान के दौरान हत्थे चढ़ा आरोपित
🔳 पुलिस के लगातार अभियान से शराब तस्करों में हड़कंप
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

बेतालघाट में शराब तस्करी पर अंकुश लगाने को पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस टीम ने विशेष चैकिंग अभियान चलाकर दो पेटी अवैध देशी शराब बरामद कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अभियान से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
गुरुवार को बेतालघाट पुलिस की टीम ने उपनिरीक्षक विजय कुमार की अगुवाई में अवैध शराब बिक्री पर सख्ती से अंकुश लगाने को विशेष चैकिंग अभियान चलाया। चैंकिंग अभियान के दौरान अमेल सेठी मोटर मार्ग पर मल्ली सेठी पुल के समीप से तल्ली सेठी निवासी आंनद सिंह को दो पेटी अवैध देशी मसालेदार शराब के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार अवैध शराब बिक्री पर सख्ती से अंकुश लगाने को अभियान आगे भी जारी रहेगा। शराब तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।

error: Content is protected !!