🔳 बीस से अधिक अतिक्रमणकारियों को भेजें गए नोटिस
🔳 राजस्व भूमि पर कब्जा करने वालों को किया है चिह्नित
🔳 प्रशासन के सख्त रवैए से मचा हड़कंप
🔳 पूर्व में खैरना चौराहे से अभियान चलाकर हटाया जा चुका है अतिक्रमण
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी खैरना क्षेत्र में राजस्व भूमि पर कब्जा जमाए अतिक्रमणकारी श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन के रडार पर आ गए हैं। बीस से अतिक्रमण चिह्नित किए जाने के बाद प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने को नोटिस भी भेज दिए है। उपजिलाधिकारी मोनिका के अनुसार अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण हटाने को नोटिस भेजे जा चुके हैं।
प्रदेशभर में अवैध अतिक्रमण अभियान पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरु होने से सरकारी जमीनों पर कब्जा जमाए बैठे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है वहीं अब अतिक्रमण के खिलाफ श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन भी हरकत में आ गया है। नाप की आड़ में बेनाप तथा राजस्व भूमि पर कब्जा जमाने वाले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ शिकंजा कसने को तहसील प्रशासन ने भी सख्त रुख अपना लिया है। प्रशासन की टीम ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना क्षेत्र में राजस्व की जमीन पर लंबे समय से कब्जा जमाए बैठे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरु कर दी है बकायदा प्रशासन क्षेत्र में बीस से अधिक अतिक्रमण चिह्नित कर अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने को नोटिस भेज चुका है। प्रशासन से नोटिस जारी होने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पूर्व में खैरना चौराहे पर अवैध कब्जा कर फड़ लगाने वालों के खिलाफ एनएच व तहसील प्रशासन विशेष अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटाए चुका है‌। अब दोबारा क्षेत्र में बीस से अधिक अतिक्रमण के नोटिस जारी होने से कार्रवाई तय मानी जा रही है। श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन की उपजिलाधिकारी मोनिका ने बताया की नोटिस भेजे जा चुके हैं। अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

error: Content is protected !!