🔳 सुयालबाड़ी में शुरु हुआ पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
🔳 ग्राम प्रधानों व वार्ड सदस्यों ने किया प्रतिभाग
🔳 केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की दी गई जानकारी
🔳 कई अहम बिंदुओं पर भी की गई विस्तार से चर्चा
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सुयालबाड़ी क्षेत्र में पंचायत प्रतिनिधियों के पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं व सतत विकास लक्ष्यों, आपदा प्रबंधन के विषय पर जानकारी दी गई। प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान व वार्ड सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
श्री पूर्णागिरी एजुकेशनल सोसायटी हल्द्वानी के तत्वावधान में हाईवे पर स्थित सुयालबाड़ी क्षेत्र में हुए प्रशिक्षण में दस से ज्यादा गांवो के प्रधानों व वार्ड सदस्यों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मास्टर ट्रेनर मोनिका ओली व चंद्र मोहन ने पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ठोस अपशिष्ट, तीन नए कानून, आपदा प्रबंधन, सतत् विकास लक्ष्यों आदि विषयों पर कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। ग्राम पंचायतों में केंद्र व राज्य सरकार से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में बताया। श्री पूर्णागिरी एजुकेशनल सोसायटी सदस्यों के अनुसार पंचायत प्रतिनिधियों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में अलग अलग बिंदुओं पर जानकारी दी जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान चापड़ा निर्मला जीना, प्रधान सुयालबाड़ी दीपक सुयाल, प्रधान सिरसा भुवन चंद्र, प्रधान चोपड़ा ललिता, प्रधान मनर्सा भारती देवी, प्रधान गंगोरी नीमा देवी, प्रधान जौरासी ममता देवी समेत कई ग्राम प्रधान व वार्ड सदस्य मौजूद रहे।
