🔳 खो-खो बालिका व कबड्डी बालक वर्ग में की जीत दर्ज
🔳 400 मीटर दौड़ में तिपोला की कल्पना ने मारी बाजी
🔳 विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल से किया गया सम्मानित
🔳 मिनी स्टेडियम निर्माण को मुख्यमंत्री घोषणा पर व्यक्त की गई खुशी
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में दो दिवसीय खेलकुंभ में मेधावियों ने खूब दमखम दिखाया। 400 मीटर दौड़ में तिपोला की कल्पना ने सबसे तेज दौड़कर जीत दर्ज की जबकि 200 मीटर में कशिश विजेता बनी। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। अभिभावकों ने मेधावियों का उत्साहवर्धन किया।
जीआइसी के खेल मैदान में हुई खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा. संजीव अहलावत, बीडीसी महिपाल सिंह, ग्राम प्रधान सुधा खनायत, पूर्व बीडीसी अभिषेक बिष्ट, पीटीए अध्यक्ष नवीन चंद्र ने संयुक्त रुप से किया। अतिथियों ने प्रतिभागियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान किया। अंडर 14 बालिका वर्ग खो खो तथा बालक वर्ग कब्बड्डी में भुजान की टीम विजेता बनी। अंडर 19 बालिका वर्ग 400मी. दौड़ में कल्पना, 200 मी. में कशिश, बालक वर्ग में क्रश सिंह खनायत ने जीत दर्ज की। विजयी प्रतिभागियों मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत भुजान में मिनी स्टेडियम निर्माण पर खुशी व्यक्त की गई। इस दौरान ग्राम प्रधान चापड़ राजेंद्र नेगी, एसएमसी अध्यक्ष तनुजा राणा, दीपा देवी, देवेंद्र राम, भूपेंद्र कुमार, दीपक सिंह, ऐश्वर्या, रेनू उपाध्याय, वत्सला टोलिया, भगवती बिष्ट, शकील सिद्दीकी, राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!