🔳 कैबिनेट मंत्री ने रातीघाट में लगे शिविर में सुनी जनसमस्याएं
🔳 प्रदेश को विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा करने को महिलाओं व युवाओं का सशक्तिकरण बताया जरुरी
🔳 राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का किया आह्वान
🔳 जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मौके पर पहुंच समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
जन जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत जीआइसी रातीघाट में लगे शिविर में समस्याओं का अंबार लगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों को समस्याओं को तय समय पर समाधान के निर्देश दिए। चेताया की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोहराया कि सरकार जनसमस्याओं के समाधान को प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रत्येक शिविर की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
मंगलवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में लगे शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा मौके पर ही कई जनसमस्याओं का निस्तारण किया गया। शिविर में सड़क, पेयजल, विद्युत, जंगली जानवरों से खेती को नुकसान, समस्या के समाधान को तार बाड़ व सोलर फैंसिंग कराने, स्कूल भवन की मरम्मत, आंगनबाड़ी भवन का निर्माण, कैंची धाम क्षेत्र में ट्रैफिक सुधार, बाड़ सुरक्षा व सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराए तथा राशन कार्ड आदि की समस्याएं प्रमुखता उठी। कैबिनेट मंत्री ने मौके पर ही विभागीय अधिकारियों के माध्यम से समस्याओं का निस्तारण कराया। लंबित समस्याओं के समाधान को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को संबंधित विभाग के माध्यम से अधिकारियों की टीम मौके पर भेजकर समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कोसी व शिप्रा नदी में गंदगी की शिकायत पर जिला पंचायत व नगर पालिका भवाली के अधिकारियों को सफाई अभियान के निर्देश दिए। महिलाओं को सुविधा उपलब्ध कराने को हाईवे पर प्रमुख स्थानों पर शौचालय निर्माण के संबंध में भी अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया। जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को समय पर पूर्ण किए जाने को पेयजल निगम व जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि जिन समस्याओं का समाधान मौके पर नहीं हो पाया है। निर्धारित समय पर समस्याओं का समाधान विभागों के माध्यम से कराया जाएगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए सरकार कोई कसर बाकी नहीं रखेगी।प्रदेश को विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा करने के लिए महिलाओं व युवाओं का सशक्तिकरण बेहद जरूरी है और प्रदेश सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। इस दौरान विधायक सरिता आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, एसडीएम मोनिका, ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, नवीन वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप बोहरा, मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, मदन कैड़ा, प्रताप बोहरा, सुनील मेहरा, राजेंद्र सिंह, रमेश खनायत समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विभिन्न योजनाओं से ग्रामीणों को किया गया लाभान्वित
शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की। पंचायतीराज विभाग ने बारह लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराई। खाद्य विभाग ने बाइस कार्डधारकों की ई-केवाईसी, समाज कल्याण विभाग ने चार पात्र लाभार्थियों के पेंशन संबंधित आवेदन भरे। होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग ने 60 तथा पशुपालन विभाग ने 260 पशुपालकों को पशुओं की निशुल्क दवा दी। कृषि विभाग ने 48 किसानों को कृषि यंत्र वितरित के साथ ही विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया।उद्यान विभाग ने चार लाभार्थियों को लाभान्वित किया। स्वास्थ्य विभाग ने 58 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा दी। 18 लोगों की शुगर, बीपी की भी निशुल्क जांच की। विद्युत विभाग ने आठ विद्युत पोल शिफ्टिंग समेत अन्य समस्याओं का निस्तारण किया। बाल विकास विभाग ने चार लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की। जल संस्थान ने छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 62 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा दी गई।राजस्व विभाग ने 78 लोगों के विभिन्न प्रमाण पत्र बनाए। दुग्ध संघ ने तीन हजार रुपये के दुग्ध उत्पादों की बिक्री की गई।
