🔳 जन जन की सरकार – जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत लगेगा शिविर
🔳 30 दिसंबर को जीआइसी रातीघाट मौजूद रहेंगी कैबिनेट मंत्री
🔳 भाजपा नेताओं ने क्षेत्रवासियों से किया अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के रातीघाट क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज रातीघाट में लगने वाले शिवर में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या जनसमस्याएं सुनेगी। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट व किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का आह्वान किया है।
जन जन की सरकार – जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत 30 दिसंबर को राजकीय इंटर कॉलेज रातीघाट में लगने वाले बहुउद्देशीय शिविर में महिला सशक्तिकरण, खाद्य व नागरिक आपूर्ति व बाल विकास मंत्री रेखा आर्या पहुंचेंगी। कैबिनेट मंत्री के निजी सचिव नरेश कुमार ने पत्र भेजकर कैबिनेट मंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने की सूचना दी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट तथा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा ने बताया की बहुउद्देशीय शिविर में गांवों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ उठाने का आह्वान किया है।

error: Content is protected !!