🔳 रोमांचक मुकाबले में सूण क्रिकेट क्लब को दी करारी शिकस्त
🔳 ललित मैन ऑफ द मैच व नवीन बने मैन ऑफ द सीरीज
🔳 विजेता व उपविजेता टीम को सौंपी गई चमचमाती ट्रॉफी
🔳 सैकड़ों की संख्या में पहुंचे खेलप्रेमियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
रामगढ़ ब्लॉक के गांज गांव स्थित खेल मैदान पर खेली जा रही क्रिकेट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला मोना क्रिकेटर्स ने जीत लिया। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। ललित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन के दम पर नवीन मैन ऑफ द सिरीज चुने गए।
रविवार को गांज स्थित खेल मैदान पर खेली जा रही क्रिकेट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला मोना क्रिकेटर्स व सूण क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रामगढ़ दीपक आर्या ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान किया। क्रिकेट चैम्पियनशिप के आयोजन पर समिति की सराहना की। ब्लॉक प्रमुख ने कहा की ऐसे आयोजन से खेल प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सूण क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में 171 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोना क्रिकेटर्स की टीम ने ललित के शानदार 43 रन की बदौलत तीन विकेट शेष रहते ही जीत दर्ज कर फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। ललित मैन ऑफ द तथा नवीन मैन ऑफ द सीरीज चुने गए। विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी भेंट की गई। आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान पंकज नेगी, सुभाष आर्या, प्रधान प्रतिनिधि राकेश राणा, बीडीसी प्रतिनिधि राजेंद्र बिष्ट समेत तमाम खेलप्रेमी मौजूद रहे।
