🔳 सिद्धी मां की नवीं पुण्यतिथि पर आश्रम में हुए धार्मिक अनुष्ठान
🔳 सुन्दरकाण्ड पाठ के बाद लगा भंडारा, प्रसाद वितरण भी हुआ
🔳 देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
🔳 विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे कैंची धाम
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची धाम स्थित सुप्रसिद्ध नीम करौरी आश्रम में सिद्धी मां की नवीं पुण्यतिथि पर सुंदरकांड पाठ हुआ। महाआरती के बाद भंडारा लगा। देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना भी की गई।
रविवार को आश्रम परिसर में बाबा नीम करौरी की शिष्या सिद्धी मां की नवीं पुण्यतिथि पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। सुबह से ही हल्द्वानी, रामनगर, नैनीताल, रानीखेत, बागेश्वर, भीमताल, भवाली, पिथौरागढ़, चंपावत समेत तमाम क्षेत्रों से श्रद्धालु कैंची धाम पहुंचने शुरु हो गए। दिन चढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या सैकड़ों में पहुंच गई। विधी विधान से पूजा अर्चना के बाद सुंदरकांड पाठ किया गया। देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। बाबा नीम करौरी व सिद्धी मां के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किए। दोपहर बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया गया। इस दौरान कैंची ट्रस्ट प्रबंधक प्रदीप साह, शैलेश साह, एमपी सिंह, सुरेश फुलारा, ज्ञान सिंह बिष्ट, सुरेश कांडपाल, अनिल साह, पंकज निगल्टिया, महेंद्र बिष्ट, योगेश नेगी, गिरीश तिवारी, भुवन बिष्ट, देवेश अग्रवाल, राजकुमार नेगी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!