🔳 गेंदबाजों ने भी घातक गेंदबाजी कर बरपाया कहर
🔳 लगातार दो मुकाबले जीत अल्मोड़ा क्रिकेटर्स ने किया अगले चक्र में प्रवेश
🔳 राजू व हेम शानदार खेल की बदौलत बने मैन ऑफ द मैच
🔳 आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे खेलप्रेमियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
आरएस ट्रेडर्स के तत्वावधान में खेली जा रही स्व. गीता देवी मेमोरियल क्रिकेट चैम्पियनशिप रोमांचक दौर में पहुंच गई है। अल्मोड़ा क्रिकेटर्स के खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी व गेंदबाजी का प्रदर्शन कर दो मुकाबलों में अपनी टीम को जीत दिलाई। आसपास के गांवों से पहुंचे खेलप्रेमियों को शानदार खेल देखने को मिला।
हिमगिरि स्टेडियम मोना में खेले गए मुकाबलों में अल्मोड़ा क्रिकेटर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों मैच अपने नाम किए। दर्शकों की भारी भीड़ के बीच खेले गए इन मुकाबलों में चौके-छक्कों की बरसात व घातक गेंदबाजी देखने को मिली। पहले मुकाबले में अल्मोड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अल्मोड़ा की ओर से गुड्डू ने 28 गेंदों में नाबाद 70 रन की तूफानी पारी खेली। उनके अलावा कमलेश ने 16 गेंदों में 50 रन और हेम ने 18 गेंदों में 46 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जवाब में डीसीसी इलेवन की टीम महज 90 रन पर सिमट गई। डीसीसी इलेवन की ओर से सूरज ने 49 रन की पारी खेली।अल्मोड़ा के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। राजू बोरा ने 5 विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया। अल्मोड़ा ने यह मुकाबला 153 रन से जीत लिया। राजू बोरा मैन ऑफ द मैच चुने गए। दूसरे मैच में भी अल्मोड़ा क्रिकेटर्स ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अल्मोड़ा ने 15 ओवर में 7 विकेट पर 135 रन बनाए। टीम की ओर से गुड्डू ने 37, गोपाल ने 23 व ललित ने नाबाद 17 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चापड़ की टीम 13.1 ओवर में मात्र 76 रन पर ऑल आउट हो गई। अल्मोड़ा की ओर से हेम ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट महज 8 रन देकर झटके, जबकि ललित ने 3 विकेट हासिल किए। अल्मोड़ा ने 59 रन से जीत दर्ज की। लिया। हेम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के दौरान हिमगिरि स्टेडियम में दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया।
