🔳 बाजार में निकाला कैंडल मार्च, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
🔳 वीआईपी को सत्ता का संरक्षण मिलने का लगाया आरोप
🔳 सर्वोच्च न्यायालय की न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई जांच पर दिया जोर
🔳 अनदेखी पर प्रदेशभर में आंदोलन का ऐलान
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच व कथित वीआइपी का नाम उजागर किए जाने की मांग को लेकर बेतालघाट कांग्रेस कमेटी ने बाजार क्षेत्र में कैंडल मार्च निकाला। नारेबाजी कर हत्याकांड में शामिल वीआइपी को भी जेल भेजने पर जोर दिया। दो टूक चेतावनी दी की यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेशभर में सड़कों पर उतर जाएंगे।
शनिवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बेतालघाट कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष शेखर दानी की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला। बेतालघाट पुल पर एकत्र हुए कार्यकताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। ब्लॉक अध्यक्ष शेखर दानी ने कहा की अंकिता हत्याकांड के कई हत्यारे आज भी खुले घुम रहे हैं। लंबे समय बाद भी वीआईपी का नाम उजागर नहीं हो सका है। आरोप लगाया की हत्यारों को बचाने का काम किया जा रहा है। कहा की उर्मिला सनावर नाम की महिला एक के बाद एक खुलासे कर रही है बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही। हत्याकांड से जुड़े कई लोग अब भी सत्ता की शह मिली हुई है। हत्यारों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है।कांग्रेसियों ने एक स्वर में सर्वोच्च न्यायालय की न्यायाधीश की निगरानी में हत्याकांड की सीबीआई जांच करवाने की मांग उठाई है। दो टूक कहा की जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष विरेन्द्र भंडारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष चंपा बोहरा, छात्र संघ अध्यक्ष सुनील कुमार, नवीन जोशी, जीवन वर्मा, प्रेम प्रकाश, सुरेश आर्या, भागीरथी वर्मा, रामकृष्ण आगरी, भरत आर्या, महेंद्र कुमार, नीरज कुमार, प्रकाश चंद्र, प्रेम प्रकाश आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!