🔳 पुलिस प्रशासन की तमाम रणनीतियों का धरातल में नहीं दिख रहा असर
🔳 पार्किंग में प्रवेश करने वाले वाहनों की लाइन से यातायात हो रहा प्रभावित
🔳 वाहनों को सीधे पार्किंग स्थल पर भेजने की मांग
🔳 थानाध्यक्ष बोले – संचालक को दिए गए दिशा निर्देश
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र में जाम की समस्या खत्म करने को तमाम व्यवस्थाएं की जा रही है बावजूद जाम का स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा। अब पार्किंग स्थल में प्रवेश कर रहे वाहनों की कतार ही हाईवे पर जाम का सबसे बड़ा कारण बन गए हैं जिसका खामियाजा यात्रियों व पर्यटकों को भुगतना पड़ रहा है। थानाध्यक्ष भवाली प्रकाश मेहरा के अनुसार पार्किंग संचालक को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
कैंची क्षेत्र में लगने वाले जाम से हाईवे पर आवाजाही करने वाले यात्री व पर्यटक लंबे समय से परेशान हैं। जाम की समस्या से निपटने को पुलिस प्रशासन के दिन विशेष रणनीति भी तैयार कर रहा पर धरातल पर जाम लोगों के लिए आफत बन चुका है। पुलिस के विशेष इंतजामों से जाम की समस्या से कुछ राहत मिल ही सकी थी की अब कैंची आश्रम के समीप बनी पार्किंग में प्रवेश करने वाले वाहन जाम का कारण बन गए हैं। सोमवार को दिल्ली से पहाड़ की सैर पर निकले पर्यटक अभय, नेहा, तनुष आदि के अनुसार पार्किंग में प्रवेश करने वाले वाहनों की कतार हाईवे तक लगे रहने से जाम लगने से परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्रिय जन विकास संघर्ष समिति प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट के अनुसार पार्किंग संचालक को बगैर वाहनों को रोके पार्किंग स्थल तक ले जाने की व्यवस्था करनी चाहिए। पार्किंग स्थल को जाने वाले वाहनों को रोके जाने से हाईवे पर यातायात व्यवस्था चरमरा जा रही है। थानाध्यक्ष भवाली प्रकाश मेहरा ने बताया की संचालक को निर्देशित किया गया है। हाईवे पर जाम की स्थिति न बने इसके लिए ठोस उपाय करने को कहा जाएगा।

error: Content is protected !!