🔳 तीन डंपरों में क्षमता से अधिक पाया गया उपखनिज
🔳 परिवहन विभाग को की गई कार्रवाई की संस्तुति
🔳 प्रशासन की टीम ने भुजान – बर्धो मोटर मार्ग पर चलाया अभियान
🔳 एकाएक चले अभियान से डंपरों चालकों में मचा हड़कंप
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग में डंपरो तथा ट्रकों का का औचक निरीक्षण किया गया । चेकिंग के दौरान तीन डंपर अपनी क्षमता से ज़्यादा माल ले जाते हुए पाए गए । इन डंपर के ख़िलाफ़ आवश्यक चलानी कार्रवाई हेतु परिवहन विभाग को रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है । ओवरलोडिंग किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।
श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका की अगुवाई में प्रशासन की टीम ने शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया। उपखनिज लदे वाहनों को रोककर अभिलेखों की जांच की गई। प्रशासन के एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। बड़ेरी, बर्धो, रतौडा, नैनीचैक क्षेत्र में वाहनों को रोककर जांच की गई। अभियान के दौरान तीन डंपरों में क्षमता से अधिक उपखनिज पाया गया। प्रशासन की टीम ने तीनों डंपर स्वामियों पर चालानी कार्रवाई को रिपोर्ट तैयार की गई। उपजिलाधिकारी के अनुसार रिपोर्ट परिवहन विभाग को भेजी जाएगी जहां से चालानी कार्रवाई होगी। बताया की नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ओवरलोडिंग रोकने को परिवहन विभाग को भी निर्देशित किया जाएगा। इधर प्रशासन की कार्रवाई की भनक लगते ही कई डंपर चालक वाहनों को मोटर मार्ग पर जहां तहां पार्क कर मौके से फरार हो गए।

error: Content is protected !!