🔳 धड़ल्ले से गंदगी डाल मानवता को किया जा रहा शर्मशार
🔳 प्रशासन व जिला पंचायत को भी दी जा रही खुली चुनौती
🔳 कई बार सफाई अभियान के बावजूद डाल दी जा रही गंदगी
🔳 गंदगी डालने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

उत्तरवाहिनी शिप्रा व जीवनदायिनी कोसी नदी के संगम पर स्थित मोक्ष धाम को जाने वाले रास्ते पर बजबजा रही भीषण गंदगी शवदाह को पहुंचने वाले लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। प्रशासन के कहने व जिला पंचायत के कई बार सफाई करने के बावजूद मोक्ष धाम पर गंदगी डाल दी जा रही है। ग्राम प्रधान ऊषा पिनारी ने गंदगी डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई पर जोर दिया है।
खैरना क्षेत्र में कोसी व शिप्रा नदी के संगम पर स्थित मोक्ष धाम में आसपास के क्षेत्रों से लोग शव की अंत्येष्टि को पहुंचते हैं। समीप ही सुप्रसिद्ध सोमवारी आश्रम होने से संगम का महत्वपूर्ण बढ़ने से क्षेत्र के लोग धार्मिक अनुष्ठान को भी पहुंचते हैं पर संगम को जाने वाले रास्ते पर लगातार गंदगी डाले जाने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। शव की अंत्येष्टि को पहुंचने वाले लोग गंदगी व उठ रही भीषण दुर्गंध के बीच शव को ले जाने को मजबूर हो चुके हैं। श्री कैंची धाम तहसील की एसडीएम मोनिका के निर्देश पर जिला पंचायत कई बार रास्ते की सफाई भी करवा चुका है बावजूद गंदगी डालने वाले मनमानी पर आमादा है। रास्ते के बीचोंबीच गंदगी डाल मानवता को शर्मशार कर दे रहे हैं। आस्था से खुलेआम किए जा रहे खिलवाड़ पर क्षेत्र के लोगों में गहरा रोष भी व्याप्त है। ग्राम प्रधान ऊषा पिनारी ने लगातार डाली जा रही गंदगी पर गहरी नाराजगी जताई है‌। गंदगी डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। क्षेत्रिय जन विकास संघर्ष समिति पदाधिकारियों ने आस्था से खिलवाड़ पर रोष जताया है।

error: Content is protected !!