🔳 जगह जगह अनगिनत गड्ढों की भरमार
🔳 जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हुए यात्री व पर्यटक
🔳 दो सप्ताह पूर्व ही किए गए डामरीकरण के उखड़ने से लोगों में रोष
🔳 करोड़ों रुपये का बजट खर्च होने के बावजूद हाइवे बदहाल
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे बजट ठिकाने लगाने का जरिया बन चुका है। करोड़ों रुपये का बजट खर्च होने के बावजूद हालातों में सुधार नहीं हो सका है। दो सप्ताह पूर्व किए गए डामरीकरण के दम तोड़ जाने से तमाम गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जगह जगह गड्ढों से आवाजाही भी बेहद ख़तरनाक हो गई है। यात्री व पर्यटक जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं। भारी-भरकम बजट से किए गए डामरीकरण के कुछ ही दिनों में उखड़ने से विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रोजाना सुबह से शाम तक सैकड़ों वाहन आवाजाही करते हैं। हाईवे पर सुगम व सुरक्षित आवाजाही को केंद्रीय सड़क व भूतल मंत्रालय समय समय पर भारी भरकम बजट एनएच विभाग को उपलब्ध कराता है बावजूद धरातल पर हालात विकट है। कुछ समय पूर्व ही लगभग तीस करोड़ रुपये से भी अधिक के बजट से हाईवे के सुधारीकरण कार्य शुरु किया गया। उम्मीद थी की भारी-भरकम बजट से हाईवे के हालातों में सुधार हो सकेगा पर धरातल में आज भी हालातों में सुधार नहीं हो सका है। कदम कदम पर गड्डे भारी भरकम बजट से किए गए डामरीकरण की पोल खोल रहे हैं। गड्ढे मुसीबत बन चुके हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही। स्थानीय लोग हालातों में सुधार की मांग उठा रहे हैं बावजूद एनएच विभाग के अफसरों की कुंभकरणीय नींद नहीं टूट रही। क्षेत्रिय जन विकास संघर्ष समिति सचिव मनोज सिंह, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, संजय सिंह, मनीष तिवारी के अनुसार रात के समय ठंड में डामरीकरण किया गया नतीजतन जहां तहां डामरीकरण उखड़ने से गड्डे बन चुके हैं। घटिया कार्यों से लगातार सरकारी बजट ठिकाने लगाया जा रहा है पर सुध नहीं ली जा रही। व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी, कुबेर सिंह जीना, सुनील मेहरा, मनोज दानी, कुलदीप सिंह खनायत फिरोज अहमद आदि ने घटिया कार्य की उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई है। एनएच के सहायक अभियंता प्रकाश रौतेला के अनुसार कार्यदाई संस्था को नोटिस भेजा गया है। जिन स्थानों पर डामर उखड़ा है वहां दोबारा डामरीकरण के निर्देश दिए गए हैं।

error: Content is protected !!