🔳 जल्द कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे नवनियुक्त अध्यक्ष
🔳 संगठनात्मक मजबूती व व्यापारियों के हितों के लिए काम करेगी नगर ईकाई
🔳 क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को भी मिलकर करेंगे संघर्ष
🔳 संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जताई खुशी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुयालबाड़ी बाजार के वरिष्ठ व्यापारी मनोज कुमार दानी को नगर ईकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया है। नवनियुक्त अध्यक्ष जल्द ही कार्यकारिणी का गठन करेंगे। प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने बताया की सुयालबाड़ी ईकाई के गठन से संगठन को मजबूती मिलेगी।
एक के बाद एक ईकाईयों के गठन के बाद अब प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने सुयालबाड़ी बाजार में संगठन की ईकाई का गठन कर दिया है। नगर ईकाईयों के गठन को चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुयालबाड़ी बाजार के व्यापारी मनोज कुमार दानी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त अध्यक्ष से जल्द कार्यकारिणी विस्तार का आह्वान किया गया है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट व प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता के अनुसार सुयालबाड़ी नगर ईकाई संगठनात्मक मजबूती व व्यापारियों हितों की रक्षा को कार्य करेगी। नगर ईकाई के गठन पर नैनीपुल ईकाई महामंत्री कुबेर सिंह जीना, गरमपानी नगराध्यक्ष मनीष तिवारी, खैरना गजेंद्र सिंह, छड़ा दीवान सिंह, भुजान कुलदीप सिंह खनायत, टूनाकोट सुनील मेहरा, पातली आंनद नेगी, फल्दाकोट चौगांव प्रभारी कृपाल राम, अध्यक्ष कुबेर सिंह बिष्ट ने खुशी व्यक्त की है।

error: Content is protected !!