🔳 पटवारी चौकी से लौटते समय मारपीट करने वालों ने दिया घटना को अंजाम
🔳 रात को भी गाली-गलौज करने का लगाया आरोप
🔳 संयुक्त मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र देकर उठाई कार्रवाई की मांग
🔳 तूल पकड़ने लगा ग्राम पंचायत की बैठक में ग्राम प्रधान से मारपीट का मामला
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

तिपोला गांव में ग्राम पंचायत की खुली बैठक के दौरान ग्राम प्रधान से हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ गया है। ग्राम प्रधान विक्रम सिंह मेहरा ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को पत्र देकर मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है। आरोप लगाया की बैठक खत्म होने के बाद भी मारपीट करने वालों ने उसकी पत्नी को भी सड़क पर घसीटा जिससे उसके कपड़े भी फट गए। आसपास मौजूद महिलाओं ने बामुश्किल उसकी पत्नी की जान बचाई।
ताड़ीखेत ब्लॉक के तिपोल गांव में बीते गुरुवार को ग्राम पंचायत की खुली बैठक के दौरान हुई मारपीट की घटना के बाद शुक्रवार को ग्राम प्रधान विक्रम सिंह मेहरा ने ग्रामीणों के साथ तहसील पहुंचकर संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात को संबोधित ज्ञापन तहसील में सौंपा। शिकायती पत्र के माध्यम से बताया की ग्राम पंचायत की बैठक के दौरान दो लोगों ने उसके साथ अभद्रता कर मारपीट की। यही नहीं उसे छत से फेंकने की कोशिश भी की गई। स्थानीय लोगों ने बामुश्किल उसकी जान बचाई। मारपीट करने वालों ने मोहर भी फेंक दी तथा ग्राम पंचायत के महत्वपूर्ण अभिलेख भी फाड़ डाले। शाम को पटवारी चौकी भुजान से लौटते समय भी मारपीट करने वाले लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। साथ में मौजूद पत्नी को सड़क में घसीटा जिससे पत्नी के कपड़े भी फट गए बामुश्किल महिलाओं ने उसे बचाया। रात को भी उसके घर के आसपास पहुंचकर मारपीट करने वाले गाली-गलौज करते रहे। ग्राम प्रधान ने घटना में शामिल तीन लोगों के लिए कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। अंदेशा जताया की अराजकता करने वाले भविष्य में भी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

error: Content is protected !!