🔳 विजेता टीम के दिनेश ने 28 गेंदों में बनाया अर्धशतक
🔳 हिमगिरि स्टेडियम मोना में खेला गया रोमांचक मुकाबला
🔳 आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
हिमगिरि स्टेडियम मोना में स्व. गीता देवी मैमोरियल क्रिकेट चैम्पियनशिप में व्यापार मंडल नथुवाखान व छतोला हंटर्स के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में व्यापार मंडल की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। विजेता टीम के दिनेश मैन ऑफ द मैच चुने गए। रोमांचक मुकाबले का आनंद उठाने आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों खेलप्रेमी स्टेडियम पहुंचे।
गुरुवार को एमपीएल चैम्पियनशिप के तहत हुए मुकाबले में छतोला हंटर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। दीवान के 34 गेंदों में ताबड़तोड़ 43 रन की बदौलत निर्धारित पंद्रह ओवर में छतोला हंटर्स की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी व्यापार मंडल की टीम ने 14.2 ओवर में विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम के दिनेश ने 28 गेंदों में शानदार अर्धशतक बनाया। शानदार बल्लेबाजी के लिए दिनेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।




