🔳 पंजीकृत समस्याओं में अधिकांश का मौके पर निदान
🔳 रामगढ़ ब्लॉक के मोना क्षेत्र में लगा शिविर
🔳 विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर किया योजनाओं का प्रचार प्रसार
🔳 प्रभारी सीडीओ ने किया योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत रामगढ़ ब्लॉक के मोना क्षेत्र में लगे शिविर में बिजली, पानी, सड़क, सिंचाई आदि मूलभूत समस्याएं छाई रही। शिविर में पंजीकृत की गई 23 समस्याओं में से अधिकांश का मौके पर निस्तारण किया गया। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने विभागीय अधिकारियों को तय समय पर लंबित समस्याओं के समाधान को निर्देशित किया।
गुरुवार को मोना में लगे शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, विद्युत, सिंचाई से संबंधित मुद्दे उठाए। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने 59 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरित की। आयुर्वेदिक विभाग ने पचास जबकि होम्योपैथिक विभाग ने छियालीस ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। पशुपालन विभाग ने 21 पशुपालकों को निःशुल्क दवाएं वितरित की।महिला व बाल विकास विभाग ने विभिन्न योजनाओं के तहत तीन आवेदन भरे। कृषि विभाग ने सत्रह किसानों को कृषि यंत्र व जैविक खाद वितरित की। उद्यान विभाग ने पांच लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया। कौशल विकास व सेवायोजन विभाग ने दो युवाओं का रोजगार पंजीकरण तथा विद्युत विभाग ने छह उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया गया। शिविर में समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, खाद्य एवं आपूर्ति, कृषि, जल जीवन मिशन, दुग्ध विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन, पंचायतीराज, आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, पशुपालन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, बैंक तथा वन विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख दीप कुमार, बीडीओ शुभम अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा, जिला पंचायत सदस्य ज्योति आर्या, रमेश सुयाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, ग्राम प्रधान निर्मला जीना, बीडीसी भीम बिष्ट समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!