🔳 बारिश न होने से सूखने के कगार पर पहुंचे गेहूं के खेत
🔳 सिंचाई व्यवस्था न होने से वर्षा आधारित खेती पर निर्भर है तमाम गांव
🔳 आसमान की ओर टकटकी लगा देखने को मजबूर हुए धरतीपुत्र
🔳 कभी सूखे की मार तो कभी जंगली जानवरों का आंतक बना परेशानी
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

इंद्रदेव के रुठने से बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों के किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरा गई है। लंबे समय से बारिश न होने से गेहूं के खेत सूखने के कगार पर पहुंच गए हैं। किसानों को खेती को नुकसान का भय भी बताने लगा है। वर्षा आधारित खेती पर निर्भर किसान बारिश न होने से किसान मायूस हो चुके हैं।
बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में किसान लंबे समय से खेतीबाड़ी में नुकसान उठा रहे हैं। जंगली जानवरों व बंदरों का आंतक से खेतीबाड़ी पर संकट गहरा गया है। अधिकांश गांवों में लोगों ने खेतीबाड़ी से दूरी बना ली है। कुछ गांवों में किसान खेतीबाड़ी से जुड़े भी है तो मौसम के साथ न देने से चिंता लगातार बढ़ते ही जा रही है। ब्लॉक मुख्यालय के समीपवर्ती तल्ला व मल्ला गांव, रिखोली, हरिनगर, मल्ली व तल्ली पाली समेत तमाम गांवों में सिंचाई सुविधा न होने से किसान वर्षा आधारित खेती पर निर्भर है। हाड़तोड़ मेहनत के बाद किसानों ने बीते अक्टूबर में खेतों में गेहूं के बीज की बुआई की। उम्मीद थी की सब कुछ ठिक होगा पर लंबे समय से बारिश न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश न होने से सूख रहे खेतों को देखकर किसान मायूस होते जा रहे हैं। तल्ला गांव की महिला किसान दीपा देवी, मंजू देवी, गीता देवी, शोभा, खष्टी के अनुसार यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो गेहूं की खेती पर संकट बढ़ सकता है। गांव में सिंचाई योजना का निर्माण किए जाने की मांग भी उठाई है।

error: Content is protected !!