🔳 बाजार में एकाएक हुई घटना से मचा हड़कंप
🔳 युवकों के हंगामें से हाईवे पर आवाजाही भी हुई ठप
🔳 बीच-बचाव को पहुंचे व्यापारियों से भी उलझे युवक
🔳 पुलिस ने फटकार लगा निकाली युवकों हेकड़ी, पुलिस एक्ट में किया चालान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में बाइक सवार युवकों के टैक्सी चालक पर हमलावर होने से हड़कंप मच गया। हंगामे से हाईवे पर आवाजाही भी ठप हो गई। स्थानीय लोगों ने बामुश्किल कार चालक को युवकों के चंगुल से बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवकों को चौकी ले गई जहां सभी का पुलिस एक्ट में चालान काटा गया।
गुरुवार को श्री कैंची धाम तहसील मुख्यालय के समीप अल्मोड़ा की ओर से हल्द्वानी की ओर जा रहे बाइक सवार युवकों ने बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जा रहे कार चालक को रोक लिया। चालक के कारण रोकते ही बाइक सवार युवक कार चालक हीरा से मारपीट करने लगे। दो युवकों ने चालक को बुरी तरह पीट डाला जबकि चार अन्य युवक भी हंगामा करने लगे। बीच बाजार हुई घटना से हड़कंप मच गया। हाईवे पर आवाजाही भी ठप हो गई। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। आसपास के व्यापारियों ने बामुश्किल कार चालक को युवकों के चंगुल से छुड़ाया। सूचना खैरना पुलिस को भी दी गई। मारपीट पर उतारु युवक स्थानीय लोगों से भी उलझनें लगे। पुलिस टीम के पहुंचने व कड़ी फटकार के बाद युवकों के तेवर ढीले पड़े। स्थानीय व्यापारियों ने भी पुलिस से युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस सभी युवकों को चौकी लेकर पहुंची। हंगामा करने वाले जीतपुर नेगी, देवलचौड, हल्द्वानी निवासी जसवंत सिंह, जैनित सिंह तथा देवलचौड, मानपुर पश्चिम, हल्द्वानी निवासी हर्षित नेगी, लोकेश सिंह, मयंक नेगी तथा मुझोली, दौलाघट, अल्मोड़ा निवासी कपिल देव सिंह का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। सभी को कड़ी फटकार भी लगाई गई। युवकों ने कार चालक से मारपीट क्यों की इसकी जानकारी के लिए पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!