🔳 जीआइसी भुजान के विद्यार्थियों का दल पहुंचा काकड़ीघाट धाम
🔳 देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को की प्रार्थना
🔳 अल्मोड़ा पहुंचकर मानसखंड विज्ञान केंद्र का भी किया भ्रमण
🔳 सेना के रानीखेत स्थित युद्व संग्रहालय भी पहुंचे विद्यार्थी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों के दल ने फिल्ड विजिट कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई। विद्यार्थियों के दल ने बाबा नीम करौरी आश्रम काकड़ीघाट पहुंचकर देश प्रदेश की सुख शांति को प्रार्थना की। मंदिर प्रबंधन ने विद्यार्थियों को बाबा की लीलाओं की जानकारी दी।
मंगलवार को विद्यालय के 11वीं व 12वीं कक्षा के वाणिज्य व विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के दल को प्रधानाचार्य डा. संजीव अहलावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों ने पहले अल्मोड़ा पहुंचकर मानसखंड विज्ञान केंद्र का भ्रमण कर अहम जानकारियां जुटाई। रानीखेत स्थित भारतीय सेना के युद्ध संग्रहालय पहुंचकर विभिन्न युद्धों में इस्तेमाल किए गए हथियारों के बारे में जाना। ताड़ीखेत स्थित ओरियंट मेंटल फैक्ट्री का भी भ्रमण किया। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर काकड़ीघाट स्थित बाबा नीम करौरी आश्रम पहुंचकर पूजा अर्चना भी की। प्रधानाचार्य डा. संजीव अहलावत ने कहा कि भ्रमण कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आसपास के क्षेत्रों में स्थित आध्यात्मिक व सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कर अपनी संस्कृति व आस्था से जोड़ना है। भ्रमण कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह, दीपक कुमार, दीपा बुधोडी, शकील सिद्दीकी, डा. रेनू उपाध्याय, विजय कुमार, नीतू जोशी आदि शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।




