🔳 शिकायतकर्ता ने लगाएं मनमाना रवैया अपनाए जाने का आरोप
🔳 नौनिहालों के हितों से खिलवाड़ पर जताई नाराजगी
🔳 सीडीपीओ से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर जताया रोष
🔳 मामले में कार्रवाई किए जाने की उठाई मांग
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

सरकारी स्कूलों में आठ किलोमीटर के दायरे के उलट दूरदराज से शिक्षकों के विद्यालयों में पहुंचने का मामला जोर-शोर से उठने के बाद अब आंगनबाड़ी केंद्रों में मनमानी की शिकायत बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) तक पहुंची है। शिकायतकर्ता ने मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।
बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में स्थित विद्यालयों में तैनात कई शिक्षक शिक्षिकाएं हल्द्वानी, भवाली, भीमताल आदि क्षेत्रों से आवाजाही कर रहे हैं जबकि नियमानुसार शिक्षकों को विद्यालय से आठ किलोमीटर के दायरे में रहने का प्रावधान है। बावजूद व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही सरकारी स्कूलों के बाद अब आंगनबाड़ी केंद्रों में अनियमितता के आरोप लगने लगे हैं। सोमवार को खैरना निवासी पुष्कर सिंह पनौरा ने डीपीओ कार्यालय भीमताल पहुंचकर बेतालघाट ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र मल्लाकोट, माझकोट व डोबा के संबंध में शिकायती पत्र दिया। शिकायती पत्र के माध्यम से बताया की तीनों ही केंद्र में नौनिहालों के हितों से खिलवाड़ किया जा रहा है। तय समय के उल्ट मनमाने ढंग से केंद्र खोला व बंद किया जा रहा है। पिछले कई दिनों में मल्लाकोट व माझकोट के आंगनबाड़ी बंद रहे। आरोप लगाया की नौनिहालों को दिए जाने वाले पोषक तत्वों में भी लापरवाही बरती जा रही है। शिकायत सीडीपीओ बेतालघाट अनिता सक्सेना से भी की गई पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। शिकायतकर्ता पुष्कर सिंह ने डीपीओ से मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है ताकि नौनिहालों के हितों से खिलवाड़ न हो तथा समय पर आंगनबाड़ी केंद्र खुले व बंद हो सके।

error: Content is protected !!