🔳 खनन व राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप
🔳 टीम ने रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी
🔳 नियमो के उल्लघंन व अवैध खनन बर्दाश्त न करने की चेतावनी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

कोसी घाटी में उपखनिज पट्टे पर सीमांकन से बाहर खनन की शिकायत पर बेतालघाट प्रशासन व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में सीमांकन से बाहर खदान की पुष्टि होने पर रिपोर्ट तैयार की गई। राजस्व निरीक्षक सुरेश सनवाल के अनुसार पट्टा धारक पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। दो टूक कहा की अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सोमवार को खनन व बेतालघाट प्रशासन की टीम ने कोसी घाटी में संयुक्त अभियान चलाया। कोसी नदी में संचालित उपखनिज पट्टे पर सीमांकन क्षेत्र से बाहर खदान की शिकायत पर निरीक्षण कर नापजोख शुरु की। पट्टे पर सीमांकन पीलर से बाहर खदान का खुलासा हुआ। खनन विभाग की टीम ने अवैध खदान की रिपोर्ट तैयार की। राजस्व निरीक्षक सुरेश सनवाल ने बताया की शिकायत के आधार पर उपखनिज पट्टे का निरीक्षण किया गया जिसमें अवैध खदान पाया गया है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। साफ कहा की समय समय पर छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान खनन विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी व पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!