🔳 गौशाला के अंदर से खिंच खेतों में किया शिकार
🔳 घटना से गांव में दहशत, सख्ते में पशुपालक
🔳 पंचायत प्रतिनिधियों ने पशुपालक को मुआवजा दिए जाने की उठाई मांग
🔳 गांव में पिंजरा लगाए जाने पर भी दिया जोर
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर जिनोली ग्राम पंचायत के मल्ली टानी तोक में गुलदार ने गौशाला के अंदर घुस पांच बकरियों को मार डाला। सुबह पशुपालक ने खोजबीन शुरु की तो खेतों में बकरियों के शव जहां तहां पड़े मिले। घटना से गांव के लोग दहशत में आ गए हैं। क्षेत्रवासियों ने पशुपालक को मुआवजा दिए जाने तथा गुलदार के आंतक से निजात दिलाने को पिंजरा लगाने जाने की मांग उठाई है।
बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में गुलदार की दहशत से ग्रामीण खौफजदा हैं। गुलदार के आए दिन मवेशियों को मार डालने से पशुपालन के कार्य पर भी संकट गहरा गया है। गुलदार के आबादी के बीचोंबीच तक पहुंचने से बड़ी अनहोनी का अंदेशा भी बढ़ता ही जा रहा है। गांव की महिलाएं खेतों में तक जाने से डरने लगी है। मध्य रात्रि गुलदार ने मल्ली टानी गांव निवासी पशुपालक कुंदन सिंह की पांच बकरियों को मार डाला। गुलदार गौशाला के अंदर से बकरियों को खिंचकर खेतों तक ले गया। रविवार सुबह बकरियों को गौशाला में न देख हड़कंप मच गया। बकरियों की खोजबीन शुरु की गई तो नजदीक ही खेतों में बकरियों के शव पड़े मिले। ग्राम प्रधान हेमा बोहरा ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश बुधलाकोटी व गांव के लोगों ने पशुपालक को मुआवजा देने तथा पिंजरा लगाकर गुलदार के आंतक से निजात दिलाने की मांग उठाई है। अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

error: Content is protected !!