🔳 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व रोटरी क्लब के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम
🔳 न्यायमूर्ति ने अन्य पंचायतों को भी मुकदमा मुक्त बनाने का किया आह्वान
🔳 शिविर के दौरान लगे स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच
🔳 बलिदानी सपूत शहीद संजय के माता पिता का भी हुआ सम्मान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान व रोटरी क्लब के सहयोग से बेतालघाट ब्लॉक के रातीघाट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में लगे विशेष चिकित्सा शिविर तथा ग्राम सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने मुकदमा मुक्त ग्राम सम्मान योजना के तहत सत्रह गांवों के ग्राम प्रधानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। देश के लिए बलिदान देने वाले बलिदानी सपूत शहीद संजय सिंह बिष्ट के माता पिता को भी शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
रविवार को विद्यालय परिसर में लगे शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की शानदार प्रस्तुति दी। ग्रामीणों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। बीडी पांडे जिला चिकित्सालय से पहुंचे चिकित्सकों ने आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की। न्यायमूर्ति आलोक मेहरा 17 गांवों में न्यायालय विवाद न होने पर उन गांवों के ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया।कई अहम जानकारियां साझा की। शहीद संजय बिष्ट के माता-पिता को भी न्यायमूर्ति ने सम्मानित किया। रोटरी क्लब अध्यक्ष शैलेंद्र साह आगुंतकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। सिविल जज सीनियर डिवीजन व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल पारुल थपलियाल व सदस्य सचिव उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण प्रदीप कुमार मणि ने विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यो के विषय पर विस्तार से जानकारी दी। मुकदमा मुक्त ग्राम योजना मे प्रत्येक गांव को मुकदमा मुक्त बनाने का आह्वान पंचायत प्रतिनिधियों से किया। इस दौरान जिला न्यायधीश हरीश कुमार गोयल, अपर जिला न्यायाधीश द्वितीय कुलदीप शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश, ओएसडी अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, शिविल जज सीनियर डिविजन हर्ष यादव, बीडीओ पंकज जोशी, प्रधानाचार्य सोमपाल सिंह, भगवत सिंह रावत, दिनेश सिंह रावत, पुष्कर करायत, चंद्र प्रकाश, किशोर ढैला, दिनेश बुधलाकोटी, विमला देवी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!