🔳 आवाजाही करने वाले यात्रियों व पर्यटको ने झेली परेशानी
🔳 वाहन का दबाव बढ़ने व बेतरतीब पार्क वाहनों ने बढ़ाई समस्या
🔳 यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में पुलिस ने बहाया पसीना
🔳 अल्मोड़ा व नैनीताल के बोर्डर पर रोके गए मालवाहक वाहन

[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर विकेंड पर जाम ने खूब कहर बरपाया। वाहनों की लंबी कतार लगने से आवाजाही करने वाले यात्री व पर्यटक परेशान रहे। सुबह से ही वाहन हाईवे पर रेंगते रहे। पुलिसकर्मी दिन पर यातायात व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। कैंची क्षेत्र के आसपास हाईवे पर जहां तहां गलत ढंग से पार्क किए गए वाहन भी जाम का कारण बने रहे।

रविवार को हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने तथा जगह जगह बेतरतीब ढंग से पार्क किए गए वाहनों से सुबह से ही वाहन जाम में फंसते चले गए। जगह जगह वाहनों की लंबी कतार लगी रहीं। सेना के वाहन भी जाम में फंसे रहे। सुबह से शाम तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। अहतिआतन नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद के बोर्डर पर खैरना क्षेत्र में बड़े वाहनों को रोके रखा गया बावजूद जाम की समस्या बनी रही। पहाड़ से हल्द्वानी तथा हल्द्वानी से अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जाने वाले यात्रियों व पर्यटकों को जाम से तमाम परेशानियों का सामना करने को मजबूर होना पड़ा। लगातार जाम की समस्या से लोगों ने गहरी नाराजगी जताई। हाईवे पर जहां तहां बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई। ग्रामीण विकास अधिकार संघर्ष समिति अध्यक्ष कृपाल सिंह मेहरा ने आरोप लगाया की बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क करने वाले वाहन चालकों की लापरवाही का खामियाजा आवाजाही करने वालों को भुगतना पड़ रहा है। कैंची मंदिर के दोनों ओर एक एक किलोमीटर के दायरे में हाईवे वाहन पार्क करने पर प्रतिबंध लगाने पर जोर दिया।

error: Content is protected !!