🔳 शराब पहुंचाने व बिक्री करने वालों को किया जाएगा बेनकाब
🔳 ग्राम पंचायत की खुली बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय
🔳 ध्वनिमत से किया गया गया प्रस्ताव पास
🔳 गांव के विकास को भी तैयार की गई रुपरेखा
🔳 ग्रामीणों ने लिया मिलजुलकर कार्य करने का संकल्प
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के मल्ला गांव ग्रामपंचायत में अवैध शराब बिक्री सख्ती से प्रतिबंधित कर दी गई है। बकायदा ग्राम पंचायत की खुली बैठक में इस मामले को लेकर ध्वनिमत से प्रस्ताव पास किया गया। ग्रामीणों ने एक स्वर में शराब बिक्री पर पाबंदी लगाने को एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। साफ कहा की गांव में शराब बिक्री करने वालों को बेनकाब किया जाएगा।
शुक्रवार को गांव में हुई बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्राम प्रधान शीला बधानी ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। गांव के विकास को खाका खींचा गया। ग्रामीणों ने कई समस्याएं उठाकर समाधान की मांग उठाई। ग्राम प्रधान ने प्राथमिकता से समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक के दौरान ग्राम पंचायत में अवैध शराब बिक्री पर सख्ती से अंकुश लगाने को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया। ग्रामीणों से एक स्वर में शराब बिक्री रोकने को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया। ग्रामीणों ने कहा की गांव में शराब बिक्री करने तथा शराब पहुंचाने वालों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया जाएगा। ग्राम प्रधान शीला ने कहा की गांव के विकास को गंभीरता से कार्य किया जाएगा। गांव को आदर्श पंचायत बनाने के लिए सबको साथ लेकर चलने का भरोसा दिलाया। ब्लॉक से पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय राघव, गणेश बधानी, भगवंत सिंह जलाल, त्रिलोक बोहरा, विमल बधानी, मोतिमा देवी, कुंती देवी, जानकी देवी, पूरन वैष्णव, देवी दत्त, झूंगर सिंह, पूरन सिंह, राजेंद्र कुमार, प्रेम प्रकाश, मनोज कुमार, जय बल्लभ बधानी, प्रमोद कुमार, बचे सिंह, गणेश बधानी, हरिओम, जगदीश काण्डपाल, नारायण सिंह, रमेश चंद्र, चंद्र बल्लभ बधानी, बिमल बधानी, चम्पा देवी, लीला, रीतू, त्रिलोक सिंह, नवीन बधानी,गणेश काण्डपाल आदि मौजूद रहे।




