🔳 ग्रामीणों ने मिलजुलकर कार्य करने का आह्वान
🔳 कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी हुई विस्तार से चर्चा
🔳 ग्राम प्रधान ने किया उपेक्षा कतई बर्दाश्त न करने का ऐलान
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के तल्ली सेठी गांव में हुई बैठक में समस्याओं को सूचीबद्ध कर कार्यों के प्रस्ताव पास किए गए। ग्रामीणों ने भी समस्याओं के तत्काल समाधान पर जोर दिया। ग्राम प्रधान प्रताप कुमार ने कहा की समस्याओं के समाधान को हर संभव प्रयास किया जाएगा। सर्वसम्मति से तय हुआ की गांव के विकास को एकजुट होकर कार्य किया जाएगा।
गुरुवार को तल्ली सेठी गांव में हुई बैठक में कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। जंगली जानवरों के आंतक से खेती को पहुंच रहे नुकसान पर चिंता व्यक्त की गई। किसानों ने खेतों के चारों और तारबाड़ करवाए जाने की मांग उठाई। ग्राम पंचायत की चारदीवारी, लदासी लिंक रोड निर्माण, तल्ली सेठी पेयजल योजना, जमीरा गांव से विद्यालय आवाजाही करने वाले नौनिहालों के लिए कोसी नदी पर झूला पूल निर्माण तथा ग्राम पंचायत में पथ प्रकाश व्यवस्था को सार्वजनिक स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें स्थापित किए जाने को प्रस्ताव पास किए गए। वृद्धावस्था, दिव्यांग व विधवा पेंशन पर भी चर्चा की गई। ग्राम प्रधान प्रताप कुमार ने भरोसा दिलाया की समस्याओं के समाधान को गंभीरता से कार्य किया जाएगा। गांव की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान पान सिंह, आंनद सिंह, ईश्वर सिंह, जैत गिरी, लक्ष्मण गिरी, रमेश गिरी, चंपा देवी, भावना देवी, रेनू गोस्वामी, संजय, ललित आदि मौजूद रहे।




