🔳 विपक्षी टीम को नौ रन से दी शिकस्त
🔳 मैच ड्रा होने के बाद सुपर ओवर के जरिए हुए फैसला
🔳 दूसरे मुकाबले में लक्की टैंट हाऊस की टीम बनी विजेता
🔳 रोमांचक दौर में पहुंची किक्रेट चैम्पियनशिप
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

रामगढ़ ब्लॉक के गांज गांव स्थित खेल मैदान में खेली जा रही क्रिकेट चैम्पियनशिप रोमांचक दौर में पहुंच गई है। खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन का लुत्फ उठाने सैकड़ों खेल प्रेमी खेल मैदान पहुंच रहे हैं। पहले मुकाबले में महाकाल इलेवन तथा दूसरे मैच में लक्की टैंट हाऊस ने विपक्षी टीम को हराकर शानदार जीत दर्ज की।
गुरुवार को पहला मुकाबला महाकाल इलेवन व दनकन्या क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। महाकाल इलेवन ने टाॅस जीतकर क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। दनकन्या की टीम ने मनोज के शानदार चालीसा रन की बदौलत निर्धारित 15 ओवर में 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाकाल की पूरी टीम भी 115 रन पर आउट हो गई। मनीष ने 31 रन की पारी खेली। मैच के ड्रॉ हो जाने पर सुपर ओवर का फैसला लिया गया। सुपर ओवर में महाकाल इलेवन ने चौदह रन बनाए जबकि विपक्षी टीम पांच रन ही बना सकी। दूसरा मुकाबला लक्की टैंट हाऊस व डीसीसी के बीच खेला गया। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लक्की टैंट हाऊस की टीम ने निर्धारित ओवरों में 142 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। पंकज ने अपनी टीम के लिए 45 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विपक्षी टीम महज 84 रन पर ढेर हो गई। मैच का लुत्फ उठाने पहुंचे खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सुनील शर्मा व हरेंद्र नेगी ने अंपायर की भूमिका निभाई। इस दौरान सोनू नयाल, भानू प्रताप, ठाकुर राकेश राणा, हिमांशु बिष्ट, चंदन नयाल, पप्पू नयाल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!