🔳 उप-शिक्षा अधिकारी को पांच सूत्रीय समस्याओं से संबंधित सौंपा ज्ञापन
🔳 चार विद्यालयों के कोटीकरण प्रकरण को अग्रसारित करने की उठाई मांग
🔳 उप-शिक्षा अधिकारी ने दिलाया सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
राजकीय शिक्षक संघ बेतालघाट ईकाई ने उप-शिक्षा अधिकारी राशी बुधलाकोटी को ज्ञापन सौंप लंबित समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। कहा की पूर्व में हुई बैठक के दौरान उठी कुछ समस्याओं का समाधान भी हुआ पर अधिकांश समस्याएं आज भी जस की तस है। संगठन के पदाधिकारियों ने तत्काल समाधान पर जोर दिया।
गुरुवार को राजकीय शिक्षक संघ अध्यक्ष दिनेश रावत की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारियों ने उप-शिक्षा अधिकारी राशी बुधलाकोटी से वार्ता की। बीईओ कार्यालय में हुई बैठक में संगठन अध्यक्ष ने ब्लॉक के चार विद्यालयों के कोटीकरण प्रकरण को अग्रसारित करने, जीआइसी धनियाकोट व ऊंचाकोट के एक शिक्षक की वार्षिक गोपनीय आख्या सुधारने की मांग उठाई। संगठन के पदाधिकारियों ने बोर्ड परीक्षा डूयूटी, सचल दल, कस्टोडियन डूयूटी नियमानुसार विद्यालय की भौगौलिक परिस्थितियों को ध्यान में रख लगाने, ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता व प्रशिक्षण राजकीय इंटर कॉलेज खैरना व बेतालघाट में अनुपातिक रुप से आयोजित करने पर जोर दिया ताकी सभी विद्यालयों को समान रुप से प्रतिभाग के अवसर मिल सके। बताया की विद्यालयों में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध न होने के कारण विद्यालयों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना संभव नहीं हो पता। संगठन पदाधिकारियों ने एक स्वर में समस्याओं के समाधान की मांग उठा उप-शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उप-शिक्षा अधिकारी राशी ने समस्याओं के समाधान को सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान ब्लॉक मंत्री राजेश बेलवाल, उपाध्यक्ष निहाल सिंह, संयुक्त मंत्री माया बोहरा, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र नैलवाल, पंकज बधानी आदि मौजूद रहे।




