🔳 क्षेत्र पंचायत सदस्य ने कृषि व भूमि संरक्षण अधिकारी को भेजा पत्र
🔳 छोटी जजूली गांव पर लगातार बढ़ रहे खतरे पर जताई चिंता
🔳 खतरा टालने को सुरक्षा के ठोस उपाय किए जाने की उठाई मांग
🔳 जंगली जानवरों से खेती बचाने को तारबाड़ पर दिया जोर
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के सिल्टोना ग्राम पंचायत के तोक छोटी जजूली पर मंडरा रहे खतरे से पंचायत प्रतिनिधियों ने चिंता व्यक्त कर गांव को बचाने के लिए सुरक्षा कार्य करवाए जाने तथा जंगली जानवरों से तमाम गांवों की खेतीबाड़ी बचाने की मांग उठाई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने कृषि व भूमि संरक्षण अधिकारी से मामले की गंभीरता से लिए जाने को बकायदा पत्र भी भेजा है।
गांवों में जंगली जानवरों के दखल से खेतीबाड़ी चौपट होने के कगार पर पहुंच चुकी है। कई गांवों में किसान खेतीबाड़ी करना तक छोड़ चुके हैं ऐसे में खेत बंजर होते जा रहे हैं। बेतालघाट ब्लॉक के सिल्टोना गांव की क्षेत्र पंचायत सदस्य माया आर्या ने खेती पर मंडरा रहे संकट पर चिंता व्यक्त कर तारबाड़ किए जाने पर जोर दिया है। कृषि व भूमि संरक्षण अधिकारी को पत्र भेज बताया है की सीम, सिल्टोना,ब्यासी समेत आसपास के तमाम गांवों में जंगली जानवरों के आंतक से किसानों के लिए खेतीबाड़ी करना मुश्किल हो चुका है। सब्जी व फल उत्पादक गांवों में खेतीबाड़ी चौपट होने से ग्रामीण पलायन को मजबूर हो चुके हैं। गांव के गांव खाली होते जा रहे हैं। पलायन के कारण क्षेत्र में स्थित दो विद्यालय तक बंद हो चुके हैं। बीडीसी सदस्य ने छोटी जजूली गांव के दोनों ओर भूकटाव से बढ़ रहे ख़तरे को टालने पर भी जोर दिया है। पत्र के माध्यम से बताया है की बरसाती नाली गांव को लगातार नुकसान पहुंचा रहा है जिस कारण ग्रामीण भी दहशत में हैं। माया आर्या ने जजूली गांव को बचाने तथा गांवों में खेती सुरक्षित किए जाने को खेतों के चारों ओर तारबाड़ किए जाने की मांग उठाई है। गांव के चंदन सिंह, गोपाल सिंह, विरेन्द्र सिंह, डूंगर सिंह, झूंगर सिंह, लाल सिर, सोबन सिंह ने भी क्षेत्र पंचायत सदस्य के सुर में सुर मिलाते हुए मामले को गंभीरता से लिए जाने पर जोर दिया है।

error: Content is protected !!