🔳 संगठन के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष ने किया ऐलान
🔳 जल, जंगल, जमीन बचाने को भी कसी जाएगी कमर
🔳 संगठन की मजबूती को एकजुटता से होगा कार्य
🔳 संगठन की निति रिती को जनता के सामने रखेंगे कार्यकर्ता
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

उत्तराखंड क्रांति दल की बेतालघाट ब्लॉक ईकाई गांवों की समस्याओं के समाधान को संघर्ष करेंगी। जल जंगल जमीन बचाने के साथ ही बिगड़ रही स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने को भी आवाज उठाई जाएगी। बेतालघाट ब्लॉक के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र रावत ने बयान जारी कर कहा की संगठन की मजबूती को भी ठोस कदम उठाए जाएंगे। साफ कहा की भाजपा कांग्रेस के खोखले दावों से जनता परेशान हो चुकी है।
उत्तराखंड क्रांति दल बेतालघाट के ब्लॉक अध्यक्ष पर जिम्मेदारी मिलने के साथ ही महेंद्र रावत ने पार्टी को मजबूत किए जाने की रणनीति तैयार कर ली है वहीं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आर-पार का ऐलान भी कर दिया है। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष ने बयान जारी कर कहा की लंबे समय से बेतालघाट क्षेत्र में स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है। गांव के लोग बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं तथा बच्चों की पढ़ाई के लिए गांव छोड़ रहे हैं। जंगली जानवरों व बंदरों के आंतक से खेतीबाड़ी चौपट हो चुकी है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। महज खोखले दावे कर जनता को बरगलाया जा रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा है कि अब उत्तराखंड क्रांति दल स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था में सुधार को संघर्ष करेगा। गांवों के लोगों को साथ लेकर स्कूलों में अच्छी शिक्षा व अस्पताल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। आरोप लगाया की भाजपा तथा कांग्रेस ने बारी बारी से जनता को ठगने का काम किया है। लगातार गांवों की उपेक्षा की जा रही है। लोगों से जल, जंगल, जमीन पर हक छिना जा रहा है जिसे अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दो टूक कहा की गांव की जनता के हितों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। ब्लॉक अध्यक्ष ने पार्टी की मजबूती के लिए यूकेडी के नीति रिती को आमजन तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाने की बात कही है। साफ कहा की आगामी विधानसभा चुनाव में जनता यूकेडी के पक्ष में मतदान कर भाजपा व कांग्रेस पार्टी को उसकी जमीनी हकीकत से रुबरु कराएंगी। महेंद्र रावत ने कार्यकर्ताओं से यूकेडी की मजबूती के लिए मिलजुलकर कार्य करने का आह्वान भी किया है।

error: Content is protected !!