🔳 खैरना चौकी में हुई बैठक में लिया गया निर्णय
🔳 चौकी प्रभारी ने मिलजुलकर समस्या के समाधान का किया आह्वान
🔳 पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापारियों व टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक
🔳 कई अहम बिंदुओं पर भी हुई विस्तार से चर्चा
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना चौकी में पुलिस, पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापारियों व टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। चौकी प्रभारी रमेश पंत ने बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या खत्म करने को मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया। बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क न करने की अपील की गई।
सोमवार को खैरना पुलिस चौकी में हुई बैठक में यातायात व्यवस्था, जाम, शांति व्यवस्था समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। व्यापारियों ने बाजार में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या के समाधान की मांग उठाई। स्कूलों की छुट्टी के समय बाजार में वाहनों की कतार लगने से स्कूली बच्चों की जिंदगी पर मंडरा रहे खतरे पर चिंता व्यक्त की गई। बाजार में खुली बरसाती नाली से भी आवाजाही प्रभावित होने का मुद्दा उठा। सत्यापन अभियान पर भी जोर दिया गया। चौकी प्रभारी रमेश पंत बाजार में व्यवस्था दुरुस्त करने का भरोसा दिलाया। जाम की समस्या खत्म करने को मिलजुल कर प्रयास करने तथा बाजार में बेतरतीब ढंग से वाहनों को पार्क न करने की अपील की। कहा की यातायात नियमों का उल्लघंन करने तथा शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। चौकी प्रभारी ने बाजार में व्यवस्थाओं के सुधार को ठोस कदम उठाए जाने का भी भरोसा दिलाया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बालम पिनारी, पूरन सिंह, श्याम सिंह, लक्ष्मण सिंह, हिम्मत सिंह, राजेंद्र सती, जगदीश धामी, दर्शन चौधरी, कृष्ण चंद्र पांडे, ललित कुमार, नीरज जलाल, तुलसी प्रसाद, इंदर सिंह, हरपाल सिंह, हेम रावत आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!