🔳 समुदाय सहभागिता बढ़ाने पर भी दिया गया जोर
🔳 साइबर क्राइम व आपदा प्रबंधन समेत कई अहम बिंदुओं पर दी गई जानकारी
🔳 राजकीय प्राथमिक विद्यालय चांदपुर में हुआ दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चांदपुर में हुए विद्यालय प्रबंधन समिति प्रशिक्षण कार्यक्रम में समिति सदस्यों को अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी दी गई। सुमदाय सहभागिता को बढ़ावा देने, साइबर क्राइम व आपदा प्रबंधन समेत कई अहम बिंदुओं पर जानकारी साझा की गई।
विद्यालय में दो दिवसीय विद्यालय प्रबंधन समिति प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों को बालिका शिक्षा, विद्यालय में नांमाकन व ठहराव, गुणवत्ता शिक्षण, आपदा प्रबंधन के साथ ही समुदाय सहभागिता को बढ़ावा देने के विषय पर अहम जानकारियां दी गई। विद्यालय प्रबंधन समिति के अधिकारों पर भी चर्चा की गई। शिक्षकों ने सरकारी विद्यालयों में अधिक से अधिक संख्या में बच्चों के नामांकन कराने को आमजन को सरकारी सुविधाओं के बारे में बताने पर जोर दिया गया साथ ही समिति सदस्यों को उनके कर्तव्यों के बारे में बताया गया। समिति सदस्यों से प्रशिक्षण से मिली जानकारी का लाभ उठाने का आह्वान किया गया। इस दौरान एमटी दया किसन, मंसूर अली, गोविंद मनराल, अभिषेक आजाद, शालिनी वैला, देवेंद्र सिंह, संजय पांडे, मुनीराम, भावन देवी, तुलसी देवी, ममता देवी, हेमा देवी, भगवती बिष्ट समेत कई अभिभावक मौजूद रहे।




