🔳 ख्यूशालकोट गांव में हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम
🔳 विभिन्न तकनीकों का इस्तेमाल कर उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर
🔳 सब्जी फसल प्रबंधन तथा फसलों को किटों से बचाने के बताए तौर तरीके
🔳 सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का भी किया गया आह्वान
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से सटे ताड़ीखेत ब्लॉक के ख्यूशालकोट गांव में महिला किसानों व स्वयं सहायता समूह सदस्यों को फल पौधरोपण, बीज बुआई व जैविक खेती के विषय पर कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। खेती की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दे उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया गया साथ ही कई योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
शनिवार को चिया संस्था के तत्वावधान में ख्यूशालकोट गांव में हुए कार्यक्रम में उद्यान विभाग के प्रभारी रमेश चंद्र सती ने फलों के पौधों का पौधरोपण, खेतों में बीज बुआई के तरीके बताए। जैविक खेती में विभिन्न तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डा. फलक सिद्दीकी व प्रोजेक्ट एसिस्टेंट मनीषा पंत ने कृषकों को फल पौध, सब्जी फसल प्रबंधन तथा फसलों को किट से बचाने की जानकारी दी। कटाई छंटाई प्रबंधन, रोजगार से जोड़कर आय में वृद्धि करने के तौर तरीके बताएं। कम लागत में उच्च गुणवत्ता युक्त औद्योनिक निवेश के संबंध में जानकारी दी। विभिन्न योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान भी किया। इस दौरान देवेंद्र सिंह, राधा देवी, नीमा देवी, लक्षिता देवी, तारा देवी, परमेश्वरी देवी, चंपा, भगवती, कमला, हेमा, मनीषा, पुष्पा, हेमा, शोभा, देवकी देवी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!