🔳 सूदूर देवधार गांव में मनाया गया महापरिनिर्वाण दिवस
🔳 डा. भीम राव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि
🔳 सामाजिक न्याय व समानता को बढ़ावा देने में निभाई अहम भूमिका
🔳 डा. आंबेडकर के पदचिन्हों पर चलने की अपील
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के नौघर ग्राम पंचायत के देवधार तोक में डा. भीम राव आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। संविधान निर्माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दे याद किया गया। वक्ताओं ने कहा की यह दिन संविधान निर्माता के सामाजिक न्याय, समानता व समाज के उत्थान में उनके योगदान की याद दिलाता है।
शनिवार को देवधार गांव में हुए कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या ने डा. भीम राव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दर्जा राज्यमंत्री ने कहा की संविधान निर्माता देश के एक महान समाज सुधारक व अर्थशास्त्री थे। उन्होंने छुआछूत व सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। देश के पहले कानून मंत्री के रुप में उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय व समानता को बढ़ावा देने में बिताया। दर्जा राज्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों से डा. भीम राव आंबेडकर के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। समाजसेवी जानकी लोहिया ने भी संविधान निर्माता के पद चिन्हों पर चलने की अपील की। इस दौरान नैनीताल ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष सुरेश उप्रेती, ग्राम प्रधान नंदी देवी, सतीश चंद्र, नंद किशोर, तुलसी देवी, कविता देवी, मनोज पुरी, नरी राम, रमेश चंद्र, ममता देवी, प्रतिमा देवी, हेमा देवी, पुष्पा देवी, लीला देवी, तुलसी देवी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!