🔳 दस किमी दायरें में कदम कदम पर मुंह उठाए खड़ा है खतरा
🔳 सुप्रसिद्ध कपिलेश्वर मंदिर व दर्जनों गांवों के लोग करते हैं आवाजाही
🔳 शहीद के नाम से बनी सड़क की बदहाली से पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों में रोष
🔳 जल्द सुधार न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

रामगढ़ ब्लॉक के सुप्रसिद्ध कपिलेश्वर महादेव तथा दर्जनभर से अधिक गांवों को जोड़ने शहीद सोहन सिंह जीना के नाम से बना मोटर मार्ग खस्ताहालत में पहुंच गया है बावजूद जिम्मेदारों की कुंभकरणीय नींद नहीं टूट रही। आवाजाही करने वाले श्रद्धालु व गांव के लोग जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही। शहीद के नाम से बनी सड़क की बदहाली से ग्रामीणों में गहरा रोष भी व्याप्त है।
देश के लिए कुर्बानी देने वाले अमर शहीदों के नाम से बनी सड़कें बदहाली पर आंसू बहा रही है। रामगढ़ ब्लॉक के मोना चापड से कपिलेश्वर महादेव व बैरोली, भुजाखान, गैराडी, गांज, कलेसीमा, सेरी दिगार समेत दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण शहीद सोहन सिंह जीना के नाम से बने मोटर मार्ग भी जगह जगह जर्जर हालत में पहुंच गया है। मोटर मार्ग की बदहाली से आए दिन दोपहिया वाहन सवार रपटकर चोटिल भी हो रहे हैं। आवाजाही करने वाले लोग जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं। रात के समय जोखिम दोगुना बढ़ जा रहा है। स्थानीय लोग कई बार मोटर मार्ग को दुरुस्त किए जाने की मांग भी उठाई चुके हैं पर जिम्मेदारों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही जिसका खामियाजा गांवों के लोग भुगतने को मजबूर हैं। शहीद के नाम से बने मोटर मार्ग की अनदेखी से लोगों में गहरा रोष भी व्याप्त है। ग्राम प्रधान बैरोली निर्मला जीना, प्रधान गैराडी पनी राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राकेश कपिल, शेर सिंह जीना आदि ने शहीद के नाम से बनी सड़क की बदहाली पर गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की सड़क की हालत में सुधार न कर लोगों की जिंदगी से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। ग्राम प्रधान मोना लता राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र बिष्ट, राकेश राणा, पान सिंह जीना, कुंदन नयाल, बिशन सिंह, मनोज जीना, बिशन सिंह, बचे सिंह, भीम सिंह जीना, अमन मेहता, किसन सिंह, बची राम, कैलाश चंद्र, ख्याली राम, दीपा देवी, शंकर, हिमांशु, मोती सिंह, धर्मेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, दीपा देवी, आशा जीना, बबीता, चंपा देवी, दुर्गा जीना, किरन आर्या , रेखा आदि ने मोटर मार्ग को दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है। अनदेखी पर आंदोलन का ऐलान किया है।

error: Content is protected !!