🔳 नशे की हालत में विद्यालय पहुंचने व कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लघंन का आरोप
🔳 उपशिक्षा अधिकारी के निरीक्षण के दौरान हुआ था खुलासा
🔳 निलंबन अवधि के दौरान बीइओ कार्यालय रामगढ़ से किया संबद्ध
🔳 उप-शिक्षा अधिकारी के रिपोर्ट पर लिया गया एक्शन
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के घिरोली गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है निलंबन अवधि के दौरान शिक्षक को खंड शिक्षा अधिकार कार्यालय रामगढ़ से संबद्ध किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी एचबी चंद के अनुसार शिक्षक पर शराब पीकर विद्यालय पहुंचने, अराजकता फैलाने तथा कर्मचारी आचरण नियमावली के उलट कार्य करने समेत कई गंभीर आरोप है‌।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय घिरोली में तैनात सहायक अध्यापक टिकेश्वर प्रसाद पर निलंबन की गाज गिर गई है। बीते दिनों उप शिक्षा अधिकारी बेतालघाट राशी बुधलाकोटी के विद्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान शिक्षक टिकेश्वर प्रसाद नशे की हालत में पाए गए। शिक्षक पर कई गंभीर आरोप भी लगे। स्थानीय लोगों ने शिक्षक पर आए दिन विद्यालय में शराब पीकर पहुंचे व अराजकता का माहौल बनाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए। उप शिक्षा अधिकारी राशी ने मामले पर कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी। शनिवार को सहायक अध्यापक टिकेश्वर प्रसाद को निलंबित कर दिया। जिला शिक्षा अधिकारी एचबी चंद के अनुसार शिक्षक टिकेश्वर प्रसाद को उपशिक्षा अधिकारी राशी बुधलाकोटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबित किया गया है। शिक्षक पर कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करने तथा शराब के नशे में विद्यालय पहुंचे समेत कई गंभीर आरोप लगे हैं। निलंबन अवधि के दौरान शिक्षक को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय रामगढ़ से संबद्ध किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लघंन तथा विद्यार्थियों के हितों से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

error: Content is protected !!