🔳 मिट्टी बिछाए जाने से दुर्घटना का जोखिम हुआ दोगुना
🔳 गांव के लोग जान जोखिम में डाल आवाजाही को हुए मजबूर
🔳 जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर ग्रामीणों ने जताया रोष
🔳 जनहित से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई की मांग
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय से तमाम गांवों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण पाली सूखा मोटर मार्ग पर डामर से सड़क को गड्ढे मुक्त करने के बजाय मिट्टी से पाट दिए जाने से ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की मिट्टी बिछाकर खतरा कई गुना बढ़ा दिया गया है। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल भी खड़े किए हैं। जल्द मोटर मार्ग की हालत में सुधार किए जाने की मांग उठाई है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सड़कों को तय समय पर गड्ढे मुक्त करने के आदेश पर हरकत में आए अधिकारियों ने तमाम सड़कों पर पेंचवर्क कर सड़कों को गड्ढे मुक्त करने को अभियान चलाया। सीएम के आदेशों से उम्मीद थी की सड़कों की हालत में सुधार हो सकेगा पर भारी भरकम सरकारी बजट खर्च होने के बावजूद वर्तमान में भी तमाम सड़कें खस्ताहाल है। बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय से मल्ली पाली, घिरोली, तल्ली पाली, सूखा, रिखोली, घोड़ियां हल्सों समेत तमाम गांवों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण पाली सूखा मोटर मार्ग पर जिम्मेदारों ने गजब का कारनामा कर दिखाया है। ऐसा कारनामा जिससे गांवो के लोग भी हैरान हैं। तमाम गांवों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर गड्ढों को डामर की जगह मिट्टी से गड्ढे मुक्त कर डाला है। जगह जगह गड्ढों में मिट्टी डाले जाने से जोखिम दोगुना बढ़ गया है। पूर्व ग्राम प्रधान शेखर दानी ने आरोप लगाया की गांव के लोगों की जिंदगी से खुला खिलवाड़ किया गया है। गड्ढों में मिट्टी डालकर दुर्घटना का बड़ा दिया गया है। पूर्व में बारिश के दौरान पहाड़ी से जगह जगह मलबे तक को आज तक नहीं हटाया जा सका है जिस कारण अनहोनी का अंदेशा बढ़ता ही जा रहा है। स्थानीय बिशन सिंह, दिनेश कोहली, तरुण कोहली, दीपू जलाल, चंदन सिंह, केसर सिंह, गिरीश चंद्र आदि ग्रामीणों ने भी जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष जताया है।

error: Content is protected !!