🔳 12 विद्यालयों को दी 23.18 लाख रुपये की धनराशि
🔳 मेधावियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने में मिलेगी मदद
🔳 53 प्राइमरी व 20 जूनियर हाईस्कूलों को पूर्व में उपलब्ध कराई जा चुकी है स्टेशनरी
🔳 विद्यालय प्रबंधकों व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने ट्रस्ट का व्यक्त किया आभार
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

निर्धन विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के मकसद से कैंची धाम ट्रस्ट ने विभिन्न विद्यालयों को आर्थिक सहायता के रुप धनराशि उपलब्ध कराई है‌। ट्रस्ट ने करीब बारह विद्यालयों को 23.18 लाख रुपये की धनराशि जारी की है। धनराशि उपलब्ध कराए जाने पर विद्यालय प्रबंधनों व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया है।
कैंची आश्रम ट्रस्ट समय समय पर समाज के जरुरतमंदों की मदद को खाद्यान्न सामग्री वितरित करता है। ट्रस्ट प्रबंधन ने गरीब तबके के होनहार विद्यार्थियों की मदद को आर्थिक सहायता प्रदान की। बीते अप्रैल में प्रबंधन ने तेईस प्राइमरी व बीस जूनियर हाईस्कूलों को स्टेशनरी भी उपलब्ध कराई तथा एक संस्कृत पाठशाला का निर्माण भी करवाया। आश्रम ट्रस्ट ने अब दो कदम आगे बढ़ाते हुए विभिन्न विद्यालयों को गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए 23.18 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई है। ट्रस्ट ने जीआइसी खुर्पाताल व जीजीआइसी नैनीताल को 1.93 लाख, गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज को 1.71, जीजीआइसी भवाली 1.93, जीजीआइसी भीमताल 1.99, जीजीआइसी तल्ला रामगढ़ 1.92, गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल 1.93, जीआइसी रातीघाट 1.99, जीआइसी हल्सोकोरण 2.07 तथा जीआइसी नौगांव 1.93, जीआइसी धनियाकोट 1.89 व राजकीय इंटर कॉलेज बगड़ को 1.93 लाख रुपये का बजट उपलब्ध कराया है। मंदिर ट्रस्ट ने 12 विद्यालयों को कुल 23.18 लाख रुपये उपलब्ध कराया है। आश्रम ट्रस्ट पदाधिकारियों के अनुसार मेधावियों को भविष्य में भी हरसंभव मदद की जाएगी। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए धनराशि उपलब्ध कराए जाने पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रबंधकों के साथ ही विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने ट्रस्ट की प्रशंसा की है।

error: Content is protected !!