🔳 एक के बाद एक तीन विस्फोट से दहला क्षेत्र
🔳 घटना की सूचना पर हरकत में आई सुरक्षा ईकाईयां
🔳 फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जुटाए साक्ष्य
🔳 आंतकी घटना से निपटने को कैंची धाम में हुई मॉक ड्रिल
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सुप्रसिद्ध कैंची धाम में आंतकी घटनाओं से निपटने को मॉक ड्रिल हुई। आंतकवाद निरोधक दस्ते ने कार्रवाई के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया जबकी तीन को जिंदा गिरफ्तार कर लिया। मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।
गुरुवार को पुलिस व प्रशासन की टीम ने हालातों पर काबू पाने तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कैंची क्षेत्र में मॉक ड्रिल किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर बम विस्फोट पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई तथा राहत व बचाव कार्य थीम पर मॉकड्रिल शुरु हुई। मंदिर परिसर में तीन आतंकी विस्फोट की सूचना पर पुलिस अधीक्षक डा. जगदीश चंद्र ने मोर्चा संभाल हाई अलर्ट जारी किया। अपर पुलिस अधीक्षक भवाली दीपशिखा अग्रवाल समेत पुलिस की अलग-अलग इकाइयों ने भी कार्रवाई शुरु की। अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाल प्रकाश मेहरा, चौकी प्रभारी रमेश पंत, हर्ष बहादुर पाल की मदद से क्षेत्र को सील कर सशस्त्र बलों के सहयोग से घेराबंदी शुरु की। आतंकवादी निरोधक दस्ते की टीम ने मंदिर परिसर में छिपे पांच आतंकियों में से दो को मार गिराया जबकि तीन को जिंदा पकड़ा। बम विस्फोट में एक नागरिक की मौत हुई जबकि तीन गंभीर रुप से घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए समीपवर्ती अस्पताल ले जाया गया। मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट ने घटना स्तर पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए जबकि पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ के लिए उन्हें थाने ले जाया गया। श्री कैंची धाम की तहसील की एसडीएम मोनिका ने मॉकड्रिल की मॉनिटरिंग की। इस दौरान पीएससी, एसडीआरएफ, आतंक निरोधक दस्ता, बीडीएस, डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक मोबाइल यूनिट, मेडिकल टीम, मंदिर प्रशासन व स्थानीय लोगों ने सहयोग किया।

error: Content is protected !!