🔳 शिक्षक शिक्षिकाओं के कई किमी दूर से विद्यालय पहुंचने का मामला पकड़ा तूल
🔳 नियमानुसार विद्यालय से आठ किमी दूरी के दायरे में रहने का है नियम
🔳 नियमों का खुलेआम उल्लघंन बावजूद नींद में विभाग
🔳 आरटीआई कार्यकर्ता ने दी जनहित याचिका दायर करने की चेतावनी
🔳 क्षेत्रीय जन विकास समिति ने दिया बच्चों के हितों से खिलवाड़ करार
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के तमाम विद्यालयों में शिक्षक शिक्षिकाओं के नियमानुसार आठ किमी के उल्ट दूरदराज से विद्यालय पहुंचने का मामला एक बार फिर तूल पकड़ गया है। आरटीआई कार्यकर्ता कृपाल सिंह मेहरा ने इसे नौनिहालों के हितों से खिलवाड़ कर दे मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है। आरोप लगाया की खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है बावजूद शिक्षा विभाग के अधिकारियों की कुभकरणीय नींद नहीं टूट रही।
बेतालघाट के तमाम गांवों में स्थित विद्यालयों की स्थिति बदहाल बनी हुई है। अधिकांश विद्यालय एकल शिक्षक के भरोसे संचालित है। ऐसे में कई विद्यालयों में तैनात शिक्षक शिक्षिकाओं के हल्द्वानी, नैनीताल, भीमताल, भवाली आदि क्षेत्रों से विद्यालय पहुंचने के मामले भी सामने आते रहे हैं जबकि नियमानुसार विद्यालय से आठ किलोमीटर की दूरी पर रहने का प्रावधान है। पूर्व में मामले के उठने के बाद शिक्षक शिक्षिकाओं ने गांवों में कमरे किराए पर तो ले लिए अब भी शिक्षकगण दूरदराज से ही आवाजाही कर रहे हैं। आरटीआई कार्यकर्ता कृपाल सिंह मेहरा ने आरोप लगाया की महज दिखाने के लिए कमरे किराए पर लिए गए हैं। वर्तमान में भी कई शिक्षक शिक्षिकाएं दूर दराज से ही विद्यमान पहुंच रहे हैं जिस कारण विद्यालय में अध्ययनरत नौनिहालों के भविष्य से खुला खिलवाड़ किया जा रहा है। साठ से सत्तर किलोमीटर की यात्रा करने के बाद विद्यालय की शैक्षणिक स्थित पर भी सवाल उठाए। आरटीआई कार्यकर्ता ने मामले में कार्रवाई पर जोर दिया है साफ कहा की यदि अधिकारी नियमों का पालन नहीं करवा पाए तो जल्द ही मामले को लेकर जनहित याचिका दायर की जाएगी। क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति ने भी मामले में गहरी नाराजगी जता शिक्षा विभाग से कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!