🔳 विश्व एड्स दिवस पर बेतालघाट महाविद्यालय में हुए विभिन्न कार्यक्रम
🔳 सार्वजनिक स्थानों पर चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान
🔳समानता की दौड़ के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरुक
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
बेतालघाट स्थित शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना व यूथ रेडक्रॉस के संयुक्त तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर पदयात्रा तथा समानता की दौड़ हुई। वक्ताओं ने जागरुकता संबंधी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की।
महाविद्यालय में हुए कार्यक्रम के पहले सत्र में स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय के समीप सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाकर गंदगी का निस्तारण किया। दूसरे सत्र में शिक्षकों व विद्यार्थियों ने पदयात्रा के माध्यम से लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के कार्यों की जानकारी लोगों से साझा कर उन्हें याद किया गया। छात्रों के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने के लिए समानता के लिए दौड़ हुई। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डा. ईप्सिता ने बताया की आज के समय में एड्स से जुड़े स्वास्थ्य संबंधी सामाजिक भेदभाव को सही जानकारी एवं जागरुकता से ही दूर किया जा सकता है। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी ने विश्व एड्स दिवस के विषय व उद्देश्य पर जानकारी दी। डा. निर्मला ने एड्स जैसी गंभीर बीमारी के बचाओ की बारे में बताया। डा. दीपक ने एड्स महामारी को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास को कारगर माना। डा. तरुण कुमार आर्या ने वैश्विक समुदाय के एंटीरेट्रोवायरल उपचारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान बबीता, निधि, उर्मिला, मानसी, निकिता बधानी, पूजा जोशी, दीक्षा आदि मौजूद रहे।




