🔳 एक बोलेरो वाहन सीज जबकि दो के किए गए कोर्ट चालान
🔳 तीनों वाहनों में सवार मिले मानक से अधिक स्कूली बच्चे
🔳 यातायात नियमों के उल्लघंन पर दो वाहन चालकों पर लगाया तेरह हजार रुपये जुर्माना
🔳 एकाएक चले पुलिस अभियान से वाहन चालकों में मचा हड़कंप
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर मानक से अधिक स्कूली बच्चों को लेकर वाहन दौड़ा रहे वाहन चालकों पर खैरना पुलिस के रडार पर आ गए है। विशेष चैकिंग अभियान चलाकर पुलिस की ने एक बोलेरो वाहन को सीज कर दिया गया जबकि दो वाहनों के कोर्ट चालान किए गए। यातायात नियमों के उल्लघंन पर दो वाहन चालकों का तेरस हजार रुपये का चालान किया गया जबकि पांच वाहनों पर एबी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
सोमवार को खैरना चौकी प्रभारी हर्ष बहादुर पाल ने हाईवे पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान तय माना से अधिक स्कूली बच्चों को वाहन में ले जा रहे दो वाहन चालक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। छह छह यात्रियों में पास वाहनों में दस दस बच्चे बैठाए मिले। पुलिस ने दोनों वाहनों के कोर्ट चालान किए गए जबकि एक बोलेरो वाहन में भी मानक से अधिक बच्चे ठूंसे जाने व बगैर कागजात वाहन दौड़ाने पर वाहन को सीज कर दिया गया। पुलिस ने बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ पर वाहन चालकों को कड़ी फटकार भी लगाई। तेज रफ्तार, अधूरे कागजात समेत यातायात नियमों के उल्लघंन पर दो वाहन चालकों के तेरह हजार रुपये के कोर्ट चालान किए गए। एबी एक्ट में भी पांच वाहनों के चालान कर जुर्माना वसूला गया। चौकी प्रभारी ने कहा की नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान राजेंद्र सती, जगदीश धामी, दर्शन चौधरी आदि मौजूद रहे।




