🔳 कई मकानों के नीचे की ओर दो सौ मीटर दायरे में पड़ी है गहरी दरार
🔳 गांव के नीचे कोसी नदी में खदान से भी धंसाव बढ़ने का अंदेशा
🔳 ग्रामीणों ने गांव के नीचे उपखनिज पट्टे निरस्त कर खनन प्रतिबंधित करने पर दिया जोर
🔳 जल्द भूगर्भीय सर्वे कराने की भी उठाई मांग
🔳 एसडीएम ने राजस्व उपनिरीक्षक को दिए रोजाना की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के बसगांव क्षेत्र में कृषि भूमि में दरार सामने आने के बाद अब आवासीय भवन में भी दरारें चौड़ी होने लगी है। लगातार खतरा बढ़ने से गांव के लोग दहशत में हैं। जोशीमठ जैसे हालात पैदा न हो इसके लिए ग्रामीणों ने जल्द भूगर्भीय सर्वे कराने व खतरा टालने की मांग उठाई है। श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका के अनुसार लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। जल्द ही भूगर्भीय सर्वे कराकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। राजस्व उपनिरीक्षक को रोजाना की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
बसगांव क्षेत्र में लंबी चौड़ी दरारें सामने आने से गांव के लोग दहशत में हैं। बीते शुक्रवार को आवासीय भवनों के निचले हिस्से में दो सौ मीटर दायरे में करीब एक मीटर गहरी दरार दिखाई देने से गांव के लोग सख्ते में आ गए। सूचना पर एसडीएम मोनिका के निर्देश पर शनिवार को राजस्व उपनिरीक्षक मोहम्मद शकील ने स्थलीय निरीक्षण किया। लंबी चौड़ी गहरी दरार से दस से ज्यादा आवासीय भवनों के खतरे की जद में होने की पुष्टि हुई। राजस्व उपनिरीक्षक ने ग्रामीणों को साथ लेकर कोसी नदी की ओर रुख किया तो वहां भी दरारें सामने आने का खुलासा हुआ। राजस्व उपनिरीक्षक ने भी रिपोर्ट एसडीएम को भेज भूगर्भीय सर्वे पर जोर दिया साथ ही गांव के लोगों को भी विशेष अहतिआत बरतने को कहा। अब स्थानीय फकीर सिंह बोहरा के आवासीय भवन में भी दरारें सामने आने से हड़कंप मच गया। है। ग्रामीणों के अनुसार आवासीय भवन के अलग अलग कमरों में दरारें सामने आई है ऐसे में खतरा बढ़ने का अंदेशा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा के ठोस कदम उठाए जाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने भू-धंसाव के लिए गांव के ठिक नीचे की ओर कोसी नदी क्षेत्र में होने वाले खनन से भी धंसाव बढ़ने का अंदेशा जताया है। गांव के नीचे की ओर नदी क्षेत्र में उपखनिज पट्टे निरस्त कर खनन प्रतिबंधित किए जाने पर भी जोर दिया है। साफ कहा की यदि मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तो कभी भी बड़ी अनहोनी भी सामने आ सकती है। एसडीएम मोनिका ने बताया की मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जल्द से जल्द भूगर्भीय सर्वे कराकर धंसाव के कारणों का पता लगाया जाएगा।

error: Content is protected !!