🔳 व्यापारियों ने बैठक कर व्यक्त की खुशी
🔳 केंद्रीय कार्यकारिणी के फैसले को बताया उत्साहजनक
🔳 प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रमुख संरक्षक मनोनित हुए हैं राज्यसभा सांसद
🔳 व्यापारियों ने नई इकाइयों के गठन को भी बनाई रुपरेखा
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल के प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के प्रमुख संरक्षक पद पर मनोयन होने से संगठन जुड़े पदाधिकारियों व सदस्यों ने खुशी व्यक्त की है। वक्ताओं ने कहा की नरेश बंसल के मनोयन से संगठन को मजबूती मिलेगी।
रविवार को गरमपानी में हुई प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। नई इकाइयों के गठन की रुपरेखा भी तैयार की गई। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा की केंद्रीय कार्यकारिणी के संरक्षक विनय गोयल के अनुमोदन पर राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल को संगठन के प्रमुख संरक्षक के जिम्मेदारी सौंपी गई है। नरेश बंसल को जिम्मेदारी सौंपे जाने से व्यापारियों में ऊर्जा का संचार हुआ है। गरमपानी ईकाई अध्यक्ष मनीष तिवारी ने कहा की नरेश बंसल के मनोयन से संगठन को मजबूती मिलेगी। धूराफाट प्रभारी कृपाल राम, खैरना ईकाई अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, छड़ा दीवान सिंह बिष्ट, भुजान कुलदीप सिंह, पातली आंनद सिंह नेगी, कुबेर सिंह जीना, विरेन्द्र मेहरा, गोविंद नेगी, मनोज सिंह बिष्ट, संजय सिंह आदि ने खुशी व्यक्त कर प्रमुख संरक्षक नरेश बंसल को बधाई दी है।




