🔳 बेतालघाट महाविद्यालय में हुए कार्यक्रम में किया गया आह्वान
🔳 भविष्य निर्माण में सोशल मीडिया की भूमिका विषय पर हुई प्रतियोगिता
🔳 शानदार प्रस्तुति के दम पर छाया बनी विजेता
🔳 विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल से किया गया सम्मानित
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

युवाओं के भविष्य निर्माण में सोशल मीडिया की भूमिका विषय पर शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में हुई वाद विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। प्रतियोगिता में छाया पंत ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
गुरुवार को महाविद्यालय सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने किया। प्राचार्य ने कहा कि दुनिया में गति महत्वपूर्ण है यदि वह नियंत्रित है। कोई भी चीज़ यदि हमारे नियंत्रण में है तो वह हमारे लिए सुखदायी होती है परंतु यदि हम उसके नियंत्रण में होते हैं तो वह हमारे लिये दुखदाई हो जाती है । सोशल मीडिया के संदर्भ में भी कुछ ऐसी ही स्थिति है l हम सोशल मीडिया को साधन के रूप में इस्तेमाल करें न की साध्य के रूप में l यदि हम भारतीय परिवेश के संदर्भ में देखें तो भारत सोशल मीडिया के सबसे बड़े कंज़्यूमर के रूप में देखा जा रहा है न की प्रोड्यूसर के रुप में। कहा कि भारत में सोशल मीडिया का सर्वाधिक उपयोग युवा कर रहे है जोकि एक सोचनीय विषय हैं। हिन्दी विभाग प्रभारी ममता पांडे ने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल केवल सूचनाओं को प्राप्त करने के लिए होना चाहिए। किताबें ही असली ज्ञान का आधार है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल सार्थक चर्चाओं के लिए होना चाहिए। सार्थक सूचनाओं के लिए होना चाहिए ना कि भ्रामक सूचनाओं के प्रसार के लिए। हिन्दी विभाग के तत्वावधान में युवाओं के भविष्य निर्माण में सोशल मीडिया की भूमिका विषय पर हुई वाद विवाद प्रतियोगिता में छाया पंत, रजनी, कोमल, बबीता करगेती व सुनील ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में छाया पंत पहले, बबीता करगेती दूसरे तथा सुनील ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डा. ईप्सिता, डा. तरुण कुमार व डा. निर्मला ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन डा. दीपक ने किया। विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान डा. जयंती दीक्षित, संतोष कुमार भारती आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!