🔳 उपज को सिर पर रखकर मुख्य सड़क पर पहुंचाना मजबूरी
🔳 जिम्मेदारों की अनदेखी का भुगत रहे खामियाजा
🔳 लंबे समय से सड़क निर्माण की उठा रहे मांग बावजूद नहीं हो रही सुनवाई
🔳 जल्द सड़क निर्माण न होने पर अब आर-पार का ऐलान
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के सब्जी व फल उत्पादक आटाखान गांव के बीस से ज्यादा किसान सड़क सुविधा उपलब्ध न होने से आज भी उपज को सिर पर रखकर करीब दो किलोमीटर दूर लोहाली चमड़ियां मोटर मार्ग तक पहुंचाने को मजबूर हैं। लगातार सड़क निर्माण की मांग उठाए जाने के बावजूद सुध न लिए जाने से गांव के लोगों में गहरी नाराजगी भी व्याप्त है। क्षेत्रवासियों ने गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की पुरजोर मांग उठाई है।
सूदूर गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने को तमाम दावे किए जाएं पर धरातल में आज भी तमाम गांव सड़क सुविधा से वंचित हैं। सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। बुजुर्गो को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिलाने के लिए डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाना मजबूरी है। बेतालघाट ब्लॉक के उल्गौर ग्राम पंचायत के तोक आटाखान गांव के ग्रामीणों को भी जिम्मेदारों की अनदेखी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण लोहाली – चमड़ियां मोटर मार्ग से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित आटाखान गांव के दो दर्जन से अधिक किसान सड़क सुविधा उपलब्ध न होने से तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण न होने से किसानों को खेतों से उपज को सिर पर उपज को लेकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है जहां से फिर उपज को हल्द्वानी, अल्मोड़ा व रानीखेत आदि मंडियों को भेजा जाता है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट के अनुसार कई बार सड़क निर्माण की मांग उठाई जा चुकी है बावजूद अनदेखी की जा रही है जबकि आटाखान गांव में सब्जियों व फलों की बंपर पैदावार होती है। देवेंद्र सिंह बिष्ट ने सड़क निर्माण न होने पर गहरा रोष भी जताया है। स्थानीय खीमानंद भट्ट, दिनेश चंद्र, आंनद बल्लभ, हेम चंद्र सुयाल, मुन्ना सुयाल, दीप चंद्र भट्ट, देवी दत्त सुयाल, बाला दत्त, पूरन सिंह बिष्ट, सोहन चंद्र सुयाल, गुड्डू भट्ट आदि किसानों ने गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि अनदेखी की गई तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

error: Content is protected !!