🔳 बेतालघाट महाविद्यालय में में संविधान दिवस पर हुई गोष्ठी
🔳 विद्यार्थियों से संविधान के अध्ययन का किया गया आह्वान
🔳 विद्यार्थियों ने संविधान के मूल कर्तव्य, विशेषता पर रखे विचार
🔳 जीजीआइसी बेतालघाट में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में राजनीति विज्ञान विभागीय परिषद के तत्वावधान में विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम में संविधान सभा के सदस्यों को याद कर भारतीय संविधान की श्रेष्ठता पर प्रकाश डाला गया।
बुधवार को महाविद्यालय सभागार में प्राचार्य प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने डा. भीम राव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर संविधान निर्माता के जीवन पर प्रकाश डाला। प्राचार्य ने कहा कि भारतीय संविधान में सभी धर्मों, संस्कृतियों, संस्कारों का समावेश है जो इसे पंथनिरपेक्ष रुप प्रदान करता है। भारतीय लोकतंत्र के लिए संविधान एक संरक्षक, एक अविभावक है। हम अधिकारों की बात करते है किन्तु अपने कर्तव्यों से विमुख हो रहे हैं। संविधान पर विचार करते हुए अधिकारों के साथ कर्तव्यों के निर्वहन पर जोर दिया। संविधान दिवस पर सभी विद्यार्थियों से संविधान के अध्ययन पर बल दिया। राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. तरुण कुमार आर्या ने विद्यार्थियों को संवैधानिक विकास तथा संविधान से जुडे तथ्यों की जानकारी दी । विद्यार्थियों ने भी संविधान के मूल कर्तव्य, संविधान की विशेषता, संविधान के स्त्रोत, मूल अधिकार, समितियों व संविधान के महत्व पर अपने विचार रखे। इस दौरान डा. जयति दीक्षित, डा. ईप्सिता सिंह, डा. दीपक, ममता पांडे, सन्तोष कुमार भारती, भाष्करानंद पंत, सपना आर्या, मुकेश रावत, अनिल नाथ, प्रेमा देवी आदि मौजूद रहे।
जीजीआइसी बेतालघाट में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
गरमपानी : राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बेतालघाट में संविधान दिवस पर स्लोगन, निबंध, व चित्रकला प्रतियोगिता हुई। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य भारती आर्या व कार्यक्रम संयोजिका पूजा नेगी ने छात्राओं को भारतीय संविधान से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी तथा संवैधानिक मूल्यों के पालन का आह्वान किया। इस दौरान भारती भट्ट, रेखा गढिया, सुमन, नीतू, संतोष अधिकारी आदि मौजूद रहे।




